Hanuman Chalisa

नागपंचमी व्यंजन : मनभावन दाल-बाटी

Webdunia
सामग्री :



 

 

250 ग्राम तुवर दाल, 2 टमाटर, 3-4 लहसुन कली, 1 टुकड़ा अदरक, 1 चम्मच किसा नारियल, 2 प्याज, 3-4 हरी मिर्च, 1 चम्मच लाल मिर्च, पाव चम्मच हल्दी, 2 बड़े चम्मच तेल, खड़ा धनिया, चुटकी भर हींग, नमक, 2 चम्मच शक्कर, एक नींबू का रस, हरा धनिया।

FILE


विधि :
कुकर में दाल को धोकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। अब हरी मिर्च, अदरक, टमाटर, लहसुन व प्याज की प्यूरी बना लें। तेल गर्म करके उसमें राई-जीरा, खड़ा धनिया, हींग, नारियल बूरा डालें। अब प्यूरी डालकर भून लें। लाल मिर्च, हल्दी डालकर ग्रेवी बना लें। उबली दाल डालकर 2-3 उबाल लें। नमक, नींबू का रस अथवा टाटरी और शक्कर डाल दें। 4-5 उबाल लेकर गैस बंद कर दें। लीजिए तैयार है लजीज मंसूरी दाल।

आगे पढ़ें बाटी बनाने की आसान विधि : -


FILE


बाटी की सामग्री :
500 ग्राम गेहूं आटा, 1 बड़ा चम्मच तेल मोयन के लिए, 150 ग्राम घी, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच सौंफ, आधी कटोरी दही, नमक।


FILE

विधि :
आटे में उपरोक्त सामग्री ‍डालकर मिक्स कर लें और गुनगुने पानी से गूंथ लें। 15-20 मिनट तक रखे रहने ‍दें। उसके बाद आटे की गोल-गोल बाटियां बना कर गरम ओवन में रख दें।

धीमी आंच पर बाटी को गुलाबी होने तक सेकें। अब बाटी को घी में डालकर मंसूरी दाल और हरी चटनी के साथ परोसें।

( समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से