Holi Food : कुरकुरी आलू कचौरी से मनाएं होली का पर्व, जानिए कैसे बनाएं

Webdunia
कवर सामग्री : 
 
3 कप सूजी (बारीक), 1 कप मैदा, 2 बड़ा चम्मच तेल, चुटकीभर मीठा पीला रंग, दूध अंदाज से, 1/2 चम्मच नमक, तलने के लिए तेल। 
 
 
भरावन सामग्री : 
 
250 ग्राम आलू (उबले व मैश किए हुए),  2 छोटे चम्मच दरदरी सौंफ, 2 हरी मिर्च कद्दूकस की हुई, लाल मिर्च पावडर, अमचूर पावडर, चाट मसाला, अदरक (एक टुकड़ा कद्दूकस), नमक स्वादानुसार। 
 
सरल विधि : 
 
सबसे पहले सूजी और मैदा छानकर उसमें नमक, मीठा रंग व तेल मिलाकर दूध की सहायता से सख्त गूंथ लें। तत्पश्चात आलू में सभी मसाले मिलाएं और मिश्रण को एकसार कर लें। 
 
अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेले और आलू मसाला भरकर कचोरियां तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच पर कचोरियों को सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें। अब गरमा-गरम एकदम कुरकुरी आलू कचौरी को हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ पेश करें। 

ALSO READ: भारत की पारंपरिक मिठाई है श्रीखंड, इस होली पर बनाएं, पढ़ें सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें

Republic Day Parade 2025: वंदे मातरम् और जन गण मन में क्या है अंतर?

तन पर एक भी कपड़ा नहीं पहनती हैं ये महिला नागा साधु, जानिए कहां रहती हैं

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस के निबंध में लिखें लोकतंत्र के इस महापर्व के असली मायने

76th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्या पथ के अनुगामी प्रदेश के मोहन

भागवत के वक्तव्य पर विवाद जो कहा नहीं

इन रेसिपीज से बनाएं गणतंत्र दिवस को यादगार, अभी नोट करें 5 खास डिशेज

आज का नया चुटकुला : गणतंत्र दिवस का मतलब क्या होता है?

26 जनवरी पर स्कूल में कैसे और क्या करें प्रस्तुति

अगला लेख