बस अपनाएं ये 8 सरल टिप्स और स्वादिष्ट काजू करी तैयार

Webdunia
* काजू करी बनाने के 8 सरल टिप्स, खास आपके लिए...
 
सामग्री : 
 
काजू (2 भाग में टुकड़े किए हुए) 100 ग्राम, 50 ग्राम मावा, 2 कप दूध, 2 टमाटर, 2 प्याज, 3-4 हरी मिर्च, एक टुकड़ा अदरक, 2-3 कली लहसुन, 1/4 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच खसखस या तिल्ली, 2-3 लौंग, 5-6 काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, 1/2 चम्मच शक्कर, तलने के लिए घी।
 
विधि : 
 
टिप्स 1. सबसे पहले काजू को सादे पानी में उबाल लें। 
 
टिप्स 2.  काजू को उबालते वक्त उसमें थोड़ा-सा नमक मिला दें।
 
टिप्स 3. अब टमाटर, प्याज को अलग-अलग पीस लें। 
 
टिप्स 4. अदरक, हरी मिर्च, लौंग, काली मिर्च, खसखस मिलाकर पेस्ट बना लें। 
 
टिप्स 5. गर्म घी में जीरे का छौंक लगा कर उसमें खसखस वाला पेस्ट डाल दें, अब इसमें मावा डालकर थोड़ी देर और भूनें। 
 
टिप्स 6. अब इसमें टमाटर का जूस व सूखा मसाला डाल दें। 
 
टिप्स 7. मिश्रण में दूध व काजू डालकर तब तक भूनें जब तक घी न छूट जाए। 
 
टिप्स 8. ऊपर से हरा धनिया व मलाई डालकर सजाएं व गरमा गरम स्वादिष्ट काजू करी रोटी या लच्छा पराठा के साथ परोसें। 

-आरके. 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में अमृत के समान है गोंद कतीरा का सेवन, जानिए क्या हैं फायदे

गर्मियों में शरीर को ठंडक देंगे ये 5 ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स, जानें इनके हेल्थ बेनिफिट्स

लिवर में चर्बी जमा सकते हैं ये 10 फूड्स, क्या आप भी कर रहे हैं इनका सेवन?

जानिए दाल सब्जी में नींबू की कुछ बूंदें निचोड़ कर खाने से शरीर को मिलते हैं क्या फायदे

40 के आस - पास इस तरह अपना खयाल रखने से, मेनोपॉज की तकलीफ को कर सकती हैं कम

सभी देखें

नवीनतम

राम नवमी पर क्या क्या बनाएं, जानें 10 पारंपरिक भोग

राम नवमी पर कैसे बनाएं प्रभु श्रीराम की पसंदीदा पंजीरी का प्रसाद

रामनवमी पर पंचामृत क्यों बनाते हैं, जानें इसे बनाने की आसान विधि

रोम-रोम में राम बसे, भक्ति में डूबे इन शुभकामना संदेशों को भेज कर मनाएं राम जन्मोत्सव

महावीर जयंती 2025 पर निबंध: महावीर स्वामी के जीवन और शिक्षाओं से सीखें अहिंसा का पाठ

अगला लेख