गुड़ और तिल खाने के फायदे आपको चौंका देंगे, जानें Til Gud Ke Laddu बनाने की सरल विधि

Webdunia
Makar Sankranti 2022
 
मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) के खास मौके पर हर घर में तिल और गुड़ के लड्डू (Til Gud Ke Laddu) बनाने की परंपरा हैं। ये स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं, सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं। यहां जानिए लाजवाब तिल-गुड़ के लड्‍डू बनाने की विधि और फायदे (health benefits of tilli ke laddoo)-
 
कैसे बनाएं तिल-गुड़ लड्‍डू ? How to make til gud ladoo
 
इसके लिए आपको इन सामग्री की आवश्यकता होगी, वो हैं- 500 ग्राम सफेद तिल साफ की हुई, 350 ग्राम गुड़, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, थोड़ा-सा घी। 50 ग्राम नारियल बूरा अगर आप एड करना चाहे तो...। 
 
सरल विधि : मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर तिल-गुड़ के लड्‍डू (til gud laddoo) बनाने के लिए सबसे पहले तिल को एक कड़ाही में हल्का-सा भून लें। अब एक दूसरे बर्तन में गुड़ में थोड़ा पानी डालें और थोड़ा घी डाल दें और चाशनी बनने दें। गाढ़ी चाशनी बनने पर उसमें तिल, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब मिश्रण थोड़ा गरम या गुनगुना रहने पर ही हाथ में हल्का सा घी लगाकर अपनी मनपसंद आकार के लड्डू बना लें। खाने में स्वादिष्ट और सेहत‍ के दृष्टि से फायदेमंद तिल-गुड़ के लड्‍डू tilli gud ke laddu आपको जरूर पसंद आएंगे। 
 
जानिए सेहत फायदे- Health benefits of til-gud laddu
 
1. तिल-गुड़ के लड्‍डू शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने और पाचन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। अगर आप इसे बनाने में सूखे मेवे और घी का प्रयोग करते हैं तो यह बेहद पौष्ट‍िक होते हैं। बाल एवं त्वचा के लिए विशेष रूप से यह फायदेमंद माने गए हैं।
 
2. तिल के लड्डू का सेवन तनाव को कम करने के लिए भी किया जाता है क्योंकि तिल और गुड़ के सेवन से मानसिक दुर्बलता में कमी आती है।
 
3. महिलाओं में होने वाली मासिक धर्म संबंधी परेशानियों में यह लाभकारी होते है। न केवल यह दर्द में आराम दिलाते हैं, बल्कि मासिक धर्म को भी निर्बाध करते है।
 
4. तिल के लड्डू पेट के लिए बहुत गुणकारी माने जाते हैं। ये कब्ज, गैस और एसि‍डिटी को खत्म करते हैं और पेट साफ करने में भी मददगार होते हैं।
 
5. ठंड के मौसम में तिल के लड्डू खाने से वे सर्दी के दुष्प्रभावों से बचाते हैं और शरीर में आवश्यक गर्माहट पैदा करने में विशेष रूप से मदद करते हैं। भूख बढ़ाने के लिए भी यह असरकारी है।

ALSO READ: खिचड़ी का पर्व है मकर संक्रांति, जानिए khichdi की 5 लाजवाब डिशेज और हेल्थ बेनिफिट्‍स

ALSO READ: ठंड में बस यह एक लड्डू देगा दिन भर की गर्माहट, जानिए सरल विधि

til gud ladu

सम्बंधित जानकारी

Show comments

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

तपती धूप से घर लौटने के बाद नहीं करना चाहिए ये 5 काम, हो सकते हैं बीमार

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

समर में दिखना है कूल तो ट्राई करें इस तरह के ब्राइट और ट्रेंडी आउटफिट

Happy Laughter Day: वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

संपत्तियों के सर्वे, पुनर्वितरण, कांग्रेस और विवाद

World laughter day 2024: विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

अगला लेख