Hanuman Chalisa

How to make Poha : Lockdown में सता रही है पोहे की याद तो ऐसे बनाएं घर पर स्वादिष्ट पोहा

Webdunia
How to make Poha
अगर आपको भी लॉक डाउन में समय में बाजार के बने पोहे की याद सता रही है तो घबराएं नहीं, घर पर ही इस आसान विधि से बनाएं इंदौरी पोहे। 
 
सामग्री :
 
2 कप पोहा, 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच राई, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच तेल, पाव कप शकर, नमक स्वादानुसार, हरी धनिया।  
 
अन्य सामग्री :
 
1/2 कप बारीक कटा प्याज, चटपटी इंदौरी सेव, मसाला बूंदी, जीरावन मसाला, नींबू। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह साफ कर एक बर्तन में पानी लेकर धो लें, पोहे पानी में धोते समय हल्के हाथों से चलाएं, ताकि पोहे टूटने न पाएं।  
 
पोहे धोने पर सारा पानी निथार दें और थोड़ी देर पोहे को गलने के लिए रख दें। अब उसमें हल्दी पाउडर, शकर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर धीमी आंच पर मोटे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करके राई तड़का लें और कटी हरी मिर्च और सौंफ डालकर चलाएं। अब इसमें पोहे मिला दें और आंच धीमी कर दें। 
 
अब एक बड़े भगोने में पानी उबलने के लिए रख दें और उस उबलते पानी में ऊपर पोहे की कड़ाही रखकर उसे भाप में पकने दें। जब सारी साम्रगी मिलकर पोहे का एकजैसा रंग दिखाई दे और पोहे पूरी तरह से पक जाएं तो हल्के हाथ से चलाएं और गैस बंद कर दें, ऊपर से हरा धनिया बुरका दें और कड़ाही को भाप वाले बर्तन पर ही रहने दें।
 
अब गर्मागर्म पोहे प्लेट में लेकर ऊपर से सेंव, बूंदी, जीरावन, कटे प्याज डालें और नींबू के साथ पेश करें। यह चटपटा पोहा सभी को पसंद आने वाला नाश्ता है, जो सुबह-शाम दोनों समय किया जा सकता है। स्वास्थ्‍य की दृष्‍टि से भी यह हल्का-फुल्का होने के कारण हर आदमी की पसंद बना हुआ है।

तो फिर देर किस बा‍त की। चलो जल्दी से बनाओ टेस्टी-टेस्टी पोहे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख