Hanuman Chalisa

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी पसंद है इंदौरी पोहा, पढ़ें चटपटा, खट्‍टा-मीठा इंदौरी पोहा बनाने की रेसिपी

राजश्री कासलीवाल
पूरे विश्‍व में इंदौरी पोहा पसंद किया जाता है। सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस इंदौरी पोहे के मुरीद हैं। यहां तक कि केबीसी10 में (KBC10) में भी इंदौरी पोहे से जुड़ा सवाल पूछा गया।

यह पोहा हल्का-फुल्का और स्‍वादिष्‍ट होने की वजह से इसे नाश्ते में खाना इंदौरियों का शगल बन चुका है। सुबह उठते ही इंदौरियों का मन पोहे-जलेबी खाने के लिए ललचाता रहता है। यहां हम पाठकों के लिए लेकर आए हैं चटपटे झन्नाट इंदौरी पोहे बनाने की सरल विधि-
 
सामग्री :
250 ग्राम पोहा, 2-3 हरी मिर्च और 1 बड़े साइज का प्याज (बारीक कटा हुआ), पाव चम्मच हल्दी पावडर, पाव चम्मच कालीमिर्च पावडर, 2 छोटे चम्मच शकर, छौंक के लिए राई-जीरा, 1 चम्मच सौंफ, थोड़ा-सा मीठा नीम, चुटकीभर हींग, 1 बड़ा चम्मच तेल, नमक  स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया, आधा बारीक कटा प्याज, सेंव, जीरावन मसाला और 1 नींबू। 
 
विधि : 
सर्वप्रथम पोहे को एक बड़ी परात या थाली में लेकर साफ करके 2-3 बार पानी से धो लें। थाली  को तिरछी करके पोहे का सारा पानी निकाल लें और उसे एक तरफ ढेरी करके जमा दें। करीबन 15-20 मिनट तक उसे गलने दें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरा तड़काएं। मीठा नीम, सौंफ और हींग डालें। फिर  हरी मिर्च डालें, अब प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लें। अब हल्दी डालें। इसके बाद पोहे में कालीमिर्च, नमक, शकर डालकर अच्छी मिक्स करें और कड़ाही में डाल दें। एक प्लेट से ढंककर  5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पोहे को पकने दें। तत्पश्चात गैस बंद कर दें, ऊपर से हरा धनिया बुरकें। 
 
अब पोहे को प्लेट में परोसें, ऊपर से जीरावन, सेंव, कटा प्याज डालें और नींबू निचोड़कर टेस्टी, चटपटे इंदौरी खट्‍टे-मीठे पोहे का आनंद लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख