Dharma Sangrah

घर पर ऐसे बनाइए अनोखे स्वाद वाले सेहतमंद शेक, पढ़ें 5 सरल विधियां...

Webdunia
दिमाग को रखेंगे तरोताजा फ्रूट्स शेक, अवश्य पढ़ें...  
 

 

 
* अनोखे स्वाद वाला सेहतमंद शाही शेक
 
सामग्री : 
 
1 कप ताजा पाइनापल का रस, 2 कप दूध, 6 चम्मच पिसी चीनी, 100 ग्राम ताजा क्रीम, 3 बड़े चम्मच संतरे का रस, 1 नींबू रस, मेवे की कतरन और आइस क्यूब। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले पाइनापल, संतरा व नींबू रस को मिक्स करके उसमें शक्कर घोल लें। अब फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। एक अलग बर्तन में दूध को भी ठंडा कर लें। ठंडा दूध, रस व आइस क्यूब को मिक्सी में एक साथ चला लें।
 
अब ताजा क्रीम में पिसी शक्कर मिलाकर उसे फेंटें और फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब तैयार शेक को गिलासों में डालें। ऊपर से शक्कर मिली क्रीम डालें और मेवे की कतरन बुरका कर अनोखे स्वाद वाला शेक पेश करें।

आगे पढ़ें दिमाग को तरोताजा करें खरबूजा मिल्क शेक... 
 
 

* दिमाग को तरोताजा करें खरबूजा मिल्क शेक


 
 
सामग्री : 
 
पका मीठा खरबूजा, ठंडा दूध, शक्कर, चुटकी भर इलायची पावडर।  
 
विधि : 
 
खरबूजा छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर उसका पल्प बनाइए। 
 
चार बड़े चम्मच खरबूजे का पल्प, पाव गिलास दूध और स्वादानुसार शक्कर मिलाकर मिक्सर में दो मिनट तक अच्छी तरह से घुमाइए, ताकि उस पर झाग आ जाए। अब तरावटी खरबूजा मिल्क शेक गिलासों में भरकर पेश करें। चाहें तो ऊपर से आइस क्यूब डाल सकते है। 

आगे पढ़ें रंग-बिरंगा आइस्क्री‍म शेक
 
 

* चॉकलेट से सजा रंग-बिरंगा आइस्क्री‍म शेक...
 

 
सामग्री :
 
4 छोटी कटोरी आइस्क्रीम, दूध 4 प्याले, पाइनापल ज्यूस आधा प्याला, चीनी एक प्याला, एक छोटा पैकेट रंग-बिरंगी चॉकलेट बॉल्स, क्रीम आधा प्याला, वेनिला सत आधा छोटा चम्मच, हरा व लाल रंग एक-एक बूंद, कुटी बर्फ आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
 
सबसे पहले दूध, चीनी व वेनिला को मिक्सी में पीसकर उसमें क्रीम व ज्यूस मिला दें। कुल मिश्रण के 3 भाग करें। एक भाग में हरा रंग, दूसरे में लाल तथा तीसरा यूं ही छोड़ दें। अब 6 गिलासों में इस मिश्रण को भरें। ऊपर से कुटी हुई बर्फ थोड़ी-थोड़ी डालें। 
 
3-4 रंगीन बॉल प्रत्येक गिलास में डालें। ऊपर से आइस्क्रीम डालें और चम्मच से थोड़ा-सा मिलाकर पेश करें। 

आगे पढ़ें सरल रीति से कैसे बनाएं फ्रूट्स मॉकटेल... 
 
 

* तरावटी फ्रेश फ्रूट्स मॉकटेल
 

 
सामग्री : 
 
एक कप स्ट्रॉबेरी (साफ धुली हुई), एक कप केले (कटे हुए), एक कप काले अंगूर, एक कप पाइनापल मनपसंद आकार में कटे, दो कप चीनी, आधा कप नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच अदरक का रस और कूटी हुई बर्फ।
 
 
विधि : 
 
पहले मिक्सर में सारे फलों के कटे हुए पीसेज डालें साथ ही चीनी और कूटी बर्फ भी डालकर चलाएं। इसमें नींबू और अदरक का रस मिलाकर शेक करें और लंबे गिलासों में भरें। स्ट्रॉबेरी के छोटे-छोटे पीसेज डालें। 
 
पाइनापल के गोल स्लाइस को स्ट्रॉ पर लगाकर गिलासों में डालें। कूल-कूल मॉकटेल खुद भी पीएं और दूसरों को भी पिलाएं।

आगे पढ़ें रंगीन मिल्क शेक... 
 
 

*  नए अंदाज में बनाएं रंगीन मिल्क शेक
 

 
सामग्री :
 
1 लीटर दूध, 200 ग्राम शक्कर, 1 कप क्रीम, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, थोड़ी-सी केसर, कुछ बूंदें मीठा खाने वाला हरा रंग, बारीक कतरा मेवा, वनीला एसेंस, बर्फ।
 
विधि :
दूध में शक्कर मिलाकर अच्छा उबाल लें। ठंडा करके इलायची पावडर, एसेंस व क्रीम मिलाएं। तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में हरा रंग मिलाएं, दूसरे में केसर को मिक्स करें, तीसरा हिस्सा सफेद ही रखें। तीनों हिस्से अलग-अलग फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। 
 
सर्व करने से पहले हर हिस्से को मिक्सर में फेंट लें। कांच के गिलासों में पहले थोड़ी कुटी बर्फ डालें। हरे रंग का दूध, फिर थोड़ी-सी बर्फ, केसरिया दूध, बर्फ और अंत में सफेद दूध भरें। सतह पर कतरा मेवा बुरक दें। शेक का यह नया अंदाज सभी को बहुत रास आएगा। 


Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

चुनौतियों का जवाब देने वाला बजट

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

अगला लेख