Hanuman Chalisa

बारिश के मौसम में फैमिली के साथ लें Spicy कॉर्न समोसे का आनंद, स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आए

Webdunia
सामग्री : 
 
2 प्याले मैदा, 200 ग्राम आलू, 3 भुट्टे, 1 चम्मच पिसा धनिया, थोड़ा-सा पुदीना, डेढ़ बड़े चम्मच तेल, 1 चम्मच सिंका जीरा, डेढ़ चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च, आधा चम्मच अमचूर पावडर, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल, बारीक कटा हरा धनिया।
 
विधि : 
 
सबसे पहले मैदे में 1 चम्मच तेल का मोयन मिलाकर पानी से गूंथ लें। अब भुट्टे के दाने निकालकर उबालें व दरदरा पीस लें। आलू भी उबालकर मैश कर लें तथा भुट्टे के साथ मिला दें। 
 
अब आधा चम्मच तेल गरम करें इसमें दोनों तरह का धनिया डालें। बादामी होने पर बाकी सारे मसाले व आलू, भुट्टे का मिश्रण मिला दें और ठंडा होने दें। अब मैदे की लोई बनाकर गोल बेलें व 2 भागों में काटें। हर आधे हिस्से में मिश्रण मिलाकर समोसा बना लें। 
 
तेल गरम करके मध्यम आंच पर समोसे तलें। तैयार गरमा-गरम Spicy कॉर्न समोसे हरी चटनी और टोमॅटो सॉस के साथ पेश करें। बारिश के मौसम में फैमिली के साथ चटपटे मसालेदार समोसे का आनंद उठाएं।

ALSO READ: रिमझिम बरसते पानी में लीजिए स्पाइसी कॉर्न क्रंची फ्लैटर्स का आनंद, पढ़ें सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

अगला लेख