गर्मी में शरीर को तरोताजा रखें वेजिटेबल-फ्रूट सलाद

Webdunia
- शुचि कर्णिक
 
 
गर्मियों में हमारे शरीर से काफी सारा पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है। इन दिनों ज्यादा भूख भी नहीं लगती। आपके लिए पेश हैं ऐसी व्यंजन विधि, जिसमें स्वाद, पौष्टिकता के साथ शरीर को तरोताजा रखने की भी खूबियां मौजूद हैं, पेश हैं वेजिटेबल और फ्रूट सलाद - 
 
एपल खीरा मिक्स सलाद 
 
सामग्री : 
 
एक खीरा, एक सेव, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, आधा नींबू का रस, एक उबला आलू, आधा कप मूंग (अंकुरित), दो बड़े चम्मच भुने हुए मूंगफली के दाने, नमक, पिसी कालीमिर्च स्वादानुसार।
 
विधि : 
 
ककड़ी (खीरा) को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें (चाहें तो छिल्का उतारें)। अंकुरित मूंग को थोड़े से पानी में सिर्फ 2 मिनट के लिए पका लें। अब उबले आलू और सेब के भी टुकड़े काट लें।

एक बड़ी सी प्लेट में अधपके मूंग (पानी हटाकर) आलू, सेब और ककड़ी के टुकड़े, सींगदाने मिक्स करें। अब सभी मसाले और हरा धनिया भी डालें।

 
Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

खरबूजे के भी होते हैं कई प्रकार, हर किसी का स्वाद और बनावट है अलग

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!

अगला लेख