Hanuman Chalisa

ठंड का सेहतमंद व्यंजन : गेहूं-गुड़ की घुंघरी

Webdunia
सामग्री : 


 
500 ग्राम शरबती गेहूं, एक कटोरी नारियल का बूरा, 100 ग्राम गेहूं का सिंका हुआ आटा, स्वादानुसार गुड़, देशी घी, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, चुटकी मीठा सोडा, एक छोटा चम्मच सिंकी हुई तिल, ऊपर से सजाने के लिए काजू।
 
विधि : 
सबसे पहले गेहूं को साफ करके 2 घंटे के लिए गला कर रख दें। तत्पश्चात गेहूं को धो लें और उसके छिलके निकाल लें। अब इन्हें कुकर में डालें। उसमें एक चुटकी मीठा सोडा और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 2-3 सीटी लेकर पका लें। 
 
अब एक अलग बर्तन में गुड़ की 2 तार की चाशनी बना लें। कुकर ठंडा होने पर पके हुए गेहूं गुड़ की चाशनी में डाल दें और अच्छी तरह ‍हिलाएं। अब ऊपर से इलायची, तिल, सिंका आटा, नारियल का बूरा डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। तैयार लाजवाब  गेहूं-गुड़ की घुंघरी के ऊपर काजू बिखेर कर और घी डालकर गरमा-गरम परोसे। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं