विधि : सर्वप्रथम प्याज, टमाटर, हरी मिर्च मिलाकर मिक्सी में पीस लें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा तड़कने पर प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें। जब मिश्रण तेल छोड़ने लगे तब हल्दी, नमक, धनिया पावडर डालकर 1 मिनट तक भूनें।
अब मावा डालकर 2 मिनट भूनें। अब इसमें 1 कप पानी डालें, उबाल आने पर हरे एवं काले अंगूर डालकर ढँककर पाँच मिनट पकाएँ। अंत में क्रीम एवं बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। शाही अंगूरी सब्जी तैयार है। इसे रोटी, पराठे या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें।