Hanuman Chalisa

यात्रा संस्मरण : सफर..

Webdunia
हम लोग लखनऊ से देहरादून वापस जा रहे थे। परिस्थिति कुछ ऐसी बनी कि मेरे और पतिदेव के कोच अलग-अलग हो गए। पति का कोच आगे और मेरा डिब्बा दो कोच छोड़ कर था। मेरे साथ मेरा दो महीने का बेटा भी था।



पति के साथ बड़ा बेटा था, तकरीबन ३ साल का। आधी रात के करीब मेरे पेट में अचानक तेज दर्द उठा किसी तरह चैन नहीं आ रहा था। ऐसी कोई दवा थी नहीं मेरे पास जिससे दर्द में आराम मिलता। गाड़ी मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी थी। जब कुछ समझ न आया तो T.T से आग्रह किया कि दो कोच आगे से मेरे पति को बुला दें। ठंड की वजह से सारे खिड़की-दरवाजे बंद थे, जिससे कितना बहूमुल्य समय नष्ट हो गया।
 
इत्तेफाक से पति को कुछ अहसास सा हुआ कि कोई इनका नाम लेकर बुला रहा है, क्योंकि इनकी बर्थ दरवाजे से एकदम सटी हुई थी।
 
दरवाजा खोल बाहर झांका तो टी.टी ने बताया कि आपकी पत्नी की तबीयत काफी खराब है और वह आपको बुला रही हैं। बेटा सो रहा था, पर पापा के उतरते वो उठ बैठा और पापा से पुछा कि वे कहां जा रहे हैं। पापा ने तसल्ली दी कि वे बस अभी मम्मी को देख वापस आ रहे हैं। मेरे कोच तक पहुंचते सिग्नल लाल हो गया।
 
मुझे देख वापस हो लेने का सोच जैसे ही ये मेरे कोच में चढ़े गाड़ी चल दी। उतरने का सोचते कि गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। मन मार इन्हें भी मेरी बोगी में रुकना पड़ा। इधर मैं दर्द से तड़प रही थी और उधर बेटा अकेला। जाने मन में कितने बुरे ख्याल सर उठाने लगे। मन ही मन हमने यही प्रार्थना की कि बेटा अपनी सीट पर ही बना रहे। जाने कितनी मन्नतें उस एक घंटे में हमने कर डाली। ऐसे समय उन टी.टी ने हमारा हर तरह से सहयोग दिया।
 
एक घंटे बाद बरेली स्टेशन आते ही मय सामान हम दूसरी बोगी की तरफ भागे। सामान ज्यादा, दर्द से बेहाल मैं और मेरी गोद में छोटा बेटा। बोगी तक पहुंचते हम मानसिक और शारीरिक तौर पर कितने बेहाल हो गए थे यह हमसे ज्यादा कौन समझ सकता है।
 
बोगी में पहुंचकर देखा कि बेटा रोते-रोते थक कर सो गया था। उसके गालो में बह कर सुख चुके आसुंओं की लकीर बनी थी। जब उसको जगाया तो बेटा हमें सामने पा हलक-हलक कर रोया। आंसुओ से हमारी आंखे भी नम थी पर वे खुशी के आंसु थे जो बेटे को सही-सलामत पा लेने पर बह निकले थे। मुझे फुड-पॉइजनिगं हो गई थी। तेज बुखार और उल्टियों से हाल बेहाल था।
 
वो सफर बेटे और हमारे मन में कई बरसों तक चस्पा रहा और याद रही उन टी.टी की सज्जनता, जिन्होनें ऐसे नाजुक समय में हमारी मदद की।                        
         
 
       
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख