औरंगजेब की कितनी हिन्दू पत्नियां थीं?

WD Feature Desk
बुधवार, 5 मार्च 2025 (19:20 IST)
Aurangzeb Hindu wives : औरंगजेब एक कट्टर सुन्नी मुस्लिम शासक था जो इस्लामिक कानून के अनुसार संपूर्ण देश को ढालकर सभी को मुसलमान बनाना चाहता था। उसने सत्ता के लिए अपनों अपने पिता को कैद करके भाइयों की हत्या कर दी थी। उसके काल में हिन्दुओं पर अत्याचार और कत्लेआम सबसे ज्यादा हुए। जजिया कर, मंदिरों का ध्वंस, सिखों के गुरुओं की हत्या, संभाजी की हत्या, रानी सारंधा और चंपतराय पर अत्याचार, संतों पर अत्याचार, दक्कन में हिंदुओं का नरसंहार आदि सैकड़ों क्रूरता के किस्से हैं। हालांकि बहुत से लोग जानना चाहते होंगे कि क्या उसने भी अन्य मुगलों की तरह किसी हिन्दू महिला से विवाह किया था क्या? किया था तो क्या नाम हैं उनके?ALSO READ: कहां है मुग़ल शासक औरंगजेब की कब्र, जानिए कब और कैसे हुई थी इस कट्टर मुस्लिम शासक की मृत्यु
 
1. कहते हैं कि औरंगजेब की तीन पत्नियां थीं। नवाब बाई, दिलरस बानो बेगम, औरंगाबादी महल। हालांकि इतिहास की किताबों में यह भी पाया जाता है कि औरंगजेब की 2 हिन्दू पत्नियां थीं। नवाब बाई और उदैपुरी। इस तरह कुल मिलाकर 4 पत्नियां हुई।
 
2. कहते हैं कि उदैपुरी नाम की बीबी तो उससे इतना प्यार करती थी कि वह औरंगजेब के साथ सती होने की बात करती थी। औरंगजेब ने खुद अपने बेटे को लिखे एक खत में हिंदू पत्नी की इस इच्छा का खुलासा किया था। हालांकि ऐसा हो नहीं सका औरंगजेब की मौत के कुछ माह में ही उसकी इस पत्नी का भी देहांत हो गया था। बिलीमोरिया के रुक्काते आलमगीरी के अंग्रेजी अनुवाद 'लेटर्स ऑफ औरंगजेब' में इसका जिक्र है। कहते हैं कि साल 1667 में उदैपुरी ने कामबख्श को जन्म दिया था। औरंगजेब के 50 के होने पर उदैपुरी जवान थी।ALSO READ: मुगल बादशाह औरंगजेब की क्रूरता के 10 किस्से
 
3. हालांकि उसकी इन दोनों बीबीयों के हिन्दू होने पर भी विवाद है, क्योंकि कामबख्श की मां को कुछ लोग ईसाई मानते थे। वह जॉर्जिया की रहने वाली थी, जिसे दारा ने खरीदा था और दारा के मारे जाने के बाद औरंगजेब ने उसे अपने पास रख लिया था। लेकिन जदुनाथ सरकार ने हिस्ट्री ऑफ औरंगजेब में इसके उलट बात कही है। वे लिखते हैं कि उदैपुरी उनकी पत्नी थी और वह राजपूत थीं।
 
4. ऐसा भी कहते हैं कि उसकी एक पत्नी का नाम हीरा बाई था, जो एक कश्मीरी हिन्दू थीं। उसे बहुत कम उम्र में बेच दिया गया था और जिसे मीर खलील नामक एक व्यक्ति ने खरीदा था। यह उसके लिए गाती और नाचती थी। उसकी सुंदरता के लोग दीवाने थे। औरंगजेब ने जब इसे देखा तो उसने इसे हथिया लिया। कहते हैं कि 'डिड औरंगजेब बैन म्यूजिक’ में इसका उल्लेख मिलता है। हीरा बाई की मौत साल 1654 में हुई थी। संभवत: इसे ही नवाब बाई कहा जाता था।ALSO READ: नवनीत राणा बोलीं, उखाड़कर फेंक दो औरंगजेब की कब्र, बढ़ीं अबू आजमी की मुश्किलें
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, इतिहास, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

काम के बढ़ते घंटे: विकास की सीढ़ी या मानसिक बोझ?

भारत: कंपनियों का मुनाफा बढ़ा लेकिन कर्मचारियों की कमाई नहीं

भीड़ भरी दुनिया में अकेलेपन की भीड़!

बजट में मध्यम वर्ग को राहत, असल में कितना फायदा होगा?

क्या महाकुंभ में मची भगदड़ को रोका जा सकता था

सभी देखें

समाचार

कन्नड़ एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 14kg से ज्‍यादा सोना जब्‍त, कर्नाटक DGP की सौतेली बेटी हैं

ट्रंप को झटका देने की तैयारी में भारत, चीन की उड़ जाएगी नींद, SU-57 फाइटर जेट के बाद रूस का एक और धमाकेदार ऑफर

PM मोदी बोले- भारत बनेगा 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था

अगला लेख