मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से की बात, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (14:57 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।
 
सूत्रों ने यह जानकारी देते बताया कि मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने से पहले खुद ही तीनों प्रमुख विपक्षी नेताओं से बात की। सूत्रों के मुताबिक सोनिया, ममता और पवार ने मुर्मू को शुभकामनाएं दीं। मुर्मू ने आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे। मुर्मू के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे।

 
भाजपा नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार के 2 मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई तथा जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे। चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख