rashifal-2026

राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को 'जेड प्लस' सुरक्षा मुहैया

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (10:01 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से लैस 'जेड प्लस' सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते बताया कि सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के मुर्मू (64) की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घोषणा के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने 'वीआईपी' सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास की बदली तस्वीर

धर्मांतरण और नशे के जरिए फिर हमला करेंगे विदेशी, हमें सतर्क रहना होगा : CM योगी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों पर PM मोदी ने 'मन की बात' में लगाई मुहर

अगला लेख