चाणक्य के अनुसार जवानी की इन गलतियों से पूरा जीवन हो जाता है बर्बाद

युवावस्था में की यदि 7 गलतियां तो जिंदगी भर पछताना पड़ेगा

WD Feature Desk
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (14:34 IST)
Chanakya Niti: चाणक्य नीति आज भी ट्रेंड में है। लोग उनकी नीतियों को पढ़ना पसंद करते हैं क्योंकि उनकी नीतियां हर काल के लोगों को शिक्षित करती है। उनकी नीतियों पर चलकर कई लोगों ने जीवन में सफलता अर्जित की है। चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपनी जवानी में ये 7 गलतियां करता हैं तो समझो उसका पूरा जीवन ही बर्बाद हो जाता है। उसे जीवन में फिर बस संघर्ष ही करते रहना पड़ता है। आओ जानते हैं कि वे कौनसी 7 गलतियां हैं। ALSO READ: चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को पसंद आते हैं ऐसे पुरुष जिनमें हो ये 5 खास गुण
 
1. पढ़ाई के प्रति लापरवाही : चाणक्य नीति के अनुसार यदि युवावस्था में अपने अच्छे से पढ़ाई नहीं की है और बस आलस्य या मनोरंजन में ही लगे रहे हैं तो आगे जलकर आपको करियर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी मिलेगी नहीं तो फिर संघर्ष में रहना होगा। आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना पुरे जीवन भर करना पड़ सकता है।
 
2. किसी कार्य को टालते रहना : जो लोग अपने हर कार्य को टालते रहते हैं या कल तक के लिए स्थगित करते रहते हैं। समय का सदुपयोग नहीं करते हैं ऐसे लोग अपने जीवन का कोई सा भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते हैं। उन्हें हर कदम पर असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
 
3. फिजूलखर्ची : जो लोग अपनी जवानी में फालतू का खर्च करते रहते हैं। खर्चों को अच्छे से मैनेज नहीं कर पाते हैं तो उन्हें भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। संकट काल में उनके पास धन नहीं होता है। ALSO READ: चाणक्य नीति के अनुसार आप जहां रहते हैं वहां यदि ये 5 लोग भी रहते हैं तो समझो आपके भाग्य खुल गए
 
4. गलत संगति : कई लोग अपनी जवानी में मौज मस्ती को ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसे लोग गलत संगति में पड़ जाते हैं। गलत संगति में पड़कर वे बुरी आदतों की लत लगा लेते हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर लेते हैं। जवानी में उनका पैसा और समय दोनों ही बर्बाद हो जाता है।
 
5. सेहत की अनदेखी : जवानी में कई युवा खानपान और फिटनेस पर ध्यान नहीं देता है। ऐसे में वे किसी भी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। फिर भी कई लोग तो उसकी भी अनदेखी करते हैं। बाद में उनका पूरा पैसा अस्पताल में ही बर्बाद हो जाता है। आगे का जीवन उनका कठिन हो जाता है।ALSO READ: Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 6 कारणों से व्यक्ति जल्दी हो जाता है बूढ़ा
 
6. बड़ों का आदर नहीं करना : अक्सर जवानी में लोग अपनी शक्ति या जोश के घमंड में रहते हैं। ऐसे में वे अपने घर के और बाहर के किसी भी बड़े व्यक्ति का आदर नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को बाद में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
 
7. गैर जिम्मेदारी वाला व्यवहार : कई युवा अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पाते हैं फिर वह चाहे घर की हो या बाहर की। वे जिम्मेदारी लेने से बचते भी हैं। ऐसे लोग अपनी लाइफ को सीरियसली भी नहीं लेते हैं। वह बस अपने बारे में ही सोचते रहते हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती है और वे आगे बढ़ने की क्षमता भी खो चुके होते हैं। उन्हें जीवन में कभी भी स्थायित्व नहीं मिलता है।ALSO READ: Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Sai baba controversy: साईं बाबा के खिलाफ बोलने वालों के साईं भक्तों से 12 सवाल, 9 सवाल भक्तों के भी पढ़ें

shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की तिथि, मुहूर्त, घट स्थापना, पूजा विधि, व्रत नियम और महत्व

Solar Eclipse 2025: 21 सितंबर वर्ष का 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

गणेश चतुर्थी की कथाएं: गणेश जी की असली कहानी क्या है?

Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के बाद यदि नहीं करना चाहते हैं गणपति मूर्ति का विसर्जन तो क्या करें?

सभी देखें

धर्म संसार

01 सितंबर 2025 : आपका जन्मदिन

01 सितंबर 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: अगस्त का अंत और सफलता की नई शुरुआत, यही कह रहा है 31 August का दैनिक राशिफल

31 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

31 अगस्त 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख