Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार धरती पर नर्क भोगता है ऐसा आदमी

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार 7 तरह के लोग नरक के भागीदार

WD Feature Desk
शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (16:33 IST)
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र सहित अन्य नीति शास्त्रों के अनुसार 7 तरह के लोग अपने जीवन काल में ही नर्क भोगते हैं। इसके साथ मरने के बाद भी उन्हें नर्क में ही जाना पड़ता है, जहां उन्हें कई तरह की यातनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों की पहचान करके उसे बचकर रहें या उनसे दूर ही रहेंगे तो अच्‍छा है अन्यथा ऐसे लोग आपका नुकसान कर सकते हैं या आप भी जाने अनजाने उनके पापों के भागीदार बन जाएंगे।ALSO READ: चाणक्य नीति के अनुसार इन 7 लोगों में से किसी एक को भी सोते हुए नहीं जगाएं अन्यथा मुसीबत में पड़ जाएंगे
 
1. झूठ का समर्थन करना : आचार्य चाणक्य के अनुसार झूठ बोलने वाला और झूठ का समर्थन करने वाला दोनों ही पछताते हैं। कई लोग झूठी गवाही देकर भी सत्य को दबाने का कार्य करके अपराध करते हैं। अपराधी को बचाने के लिए झूठी गवाही देते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में नर्क भोगते हैं। उनका जीवन नर्क के समान रहता है और मरने के बाद वे सीधे नर्क जाते हैं। अपराधी को बचाना भी अपराध है। झूठ का समर्थन करने वाले हमेशा किसी न‍ किसी संकट में घिरे रहते हैं। इसलिए सत्य पर टिका रहना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
 
2. अज्ञानी: जिन्हें सभ्यता असभ्यता का ज्ञान नहीं है। जिन्हें दुनियादारी का ज्ञान नहीं है। ऐसे मूर्ख और अज्ञानी लोग संकटों से घिरे रहकर नर्क जैसा जीवन यापन करते हैं। ज्ञान के प्रकाश से ही जीवन स्वर्ग जैसा बनता है।ALSO READ: Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इन लोगों के यहां का भोजन करने से लगता है पाप
 
3. दुराचारी : जो दुराचारी हैं वे कभी भी सुखी नहीं रह सकते है। भले ही वे कितना ही धन कमा लें या महल खड़े कर लें। एक दिन सभी कुछ नष्ट हो जाता है और तब वे नर्क जैसा जीवन यापन करते हैं। दुष्‍ट और नीच प्रवृत्ति वाले लोग बालिका के प्रति बुरे विचार रखने वाले लोग नर्क भोगने के अधिकारी होते हैं।
Ai-generated chanakya
4. लालची और अहंकारी : आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन और वासना के लालच और घमंड में डूबा व्यक्ति नरक का भागी बनता है। धन का लालच एक दिन उसे गर्त में डूबो देता है और किसी भी प्रकार की वासना नर्क में जाने का रास्ता है। अहंकारी तो वैसे ही नर्क में रह रहा है। 
 
5. दिल दुखाने वाला : अपनी वाणी और कर्म से माता पिता, बुजुर्ग, बच्चे, स्त्री, गरीब, मजबूर, अपंग आदि का दिल दुखाते रहने वाला इंसान कभी सुखी नहीं रहता है। उसे इस जीवन में तो नर्क झेलना ही होता है साथ ही वह नर्क जाकर भी दुख पाता है। ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार इन 2 चीजों से डरने वाले दूसरों से रह जाते हैं पीछे
 
6. स्वार्थी : अपनों से बैर रखने, स्वार्थ के लिए दूसरों का अहित करने और गरीबों का शोषण करने वालों को नरक भोगना ही पड़ता है। 
 
7. धोखेबाज : मुंह पर मीठा बोलकर पीठ में छुरा घोंपने वाले कभी भी स्वर्ग नहीं जा पाते हैं। उन्हें नर्क में रहकर कई काल तक भयानक यातनाएं झेलना पड़ती है।ALSO READ: चाणक्य नीति के अनुसार आप जहां रहते हैं वहां यदि ये 5 लोग भी रहते हैं तो समझो आपके भाग्य खुल गए
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Surya in purva phalguni nakshatra : सूर्य के पूर्वा फाल्‍गुनी नक्षत्र में जाने से 4 राशियों को होगा धन लाभ

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या के दिन विदा होते हैं पितर, जानें डेट व तर्पण के लिए कुतुप मुहूर्त

Mahalaxmi Vrat 2024 : 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत शुरू, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Bhadrapada purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अचूक उपाय

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का 10वें दिन का शुभ मुहूर्त 2024, विदाई की विधि जानें

सभी देखें

धर्म संसार

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार धरती पर नर्क भोगता है ऐसा आदमी

Lakshmi : घर में लक्ष्मी के नहीं रुकने के 5 खास कारण

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को नौवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव के 10वें दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त

अगला लेख