Hanuman Chalisa

इंदौर में हुआ दु:खद हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से 3 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (11:08 IST)
Indore News: कल शु्क्रवार को इंदौर के कंडीलपुरा (Kandilpura) के 2 युवकों और 1 नाबालिग की शुक्रवार शाम गणेश मूर्ति विसर्जन (Ganesh immersion) के दौरान खदान में डूबने से मौत हो गई। ये लोग विसर्जन के बाद खदान में नहा रहे थे। लोगों ने 2 युवकों को डूबने से बचाया भी है। ये युवक घर पर बताए बगैर आए थे। पुलिस खदान खोदने वाले ठेकेदार को भी नोटिस जारी करेगी।
 
टीआई (गांधीनगर) अनिल यादव के अनुसार यह घटना सुपर कॉरिडोर की है। 21 वर्षीय अमन कौशल, 19 वर्षीय अनीश वर्मा और 16 वर्षीय आदर्श उर्फ जय्यू कौशल तीनों निवासी कंडीलपुरा 2 अन्य साथियों के साथ गणेश मूर्ति का विसर्जन करने गए थे। पांचों पहले गांधीनगर क्षेत्र गए, लेकिन गहरा पानी न होने से वे सुपर कॉरिडोर की तरफ चले गए।
 
टीआई के मुताबिक लोगों ने उन्हें रोका भी लेकिन मूर्ति विसर्जन के बाद ये युवक नहाने उतर गए। तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ में आए 2 युवक भी डूबने की स्थिति में थे, लेकिन लोगों ने बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीईआरएफ की टीम पहुंची और तीनों के शवों को निकाला। टीआई के मुताबिक स्वजन ने बताया कि युवकों को जाने से रोका भी था। अमन उन्हें जबर्दस्ती लेकर गया था।
 
कमलनाथ ने जताया शोक: 3 युवकों की दु:खद मौत के मामले में कमलनाथ ने संदेश दिया कि वे आवश्यक कार्य से दिल्ली आए हुए हैं। परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन परिवारों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाए और मुख्यमंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं... पत्नी के ताने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को राहत

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

अगला लेख