इंदौर के बाल आश्रम में 5 बच्चों की मौत, 38 मासूम अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 जुलाई 2024 (11:25 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में विशेष बच्चों के एक आश्रम (Bal Ashram) में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण 7 और बच्चों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद इस समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती बच्चों की तादाद बढ़कर 38 पर पहुंच गई है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अब तक 5 बच्चों की मौत हो चुकी है।

ALSO READ: Indore : युगपुरुष धाम आश्रम में 2 दिन के भीतर 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, ठहाके लगाने वाले SDM को पद से हटाया
 
बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद चिकित्सालय में भर्ती कराया : जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम में मंगलवार देर रात 7 और बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल लाए गए 38 बच्चों में से 4 बच्चे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।



ALSO READ: इंदौर के बाल आश्रम में 5 बच्चों की सिलसिलेवार मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
 
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन का दल अगले 48 घंटे तक आश्रम के सभी बच्चों के स्वास्थ्य पर निगाह रखेगा। उन्होंने कहा कि भोजन और राशन के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि संदिग्ध खाद्य विषाक्तता का स्रोत क्या था?ALSO READ: उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज
 
जिलाधिकारी ने कहा कि संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण हुए संक्रमण से सोमवार और मंगलवार को आश्रम के कुल 4 बच्चों की मौत हुई है जबकि इस संस्थान के 1 अन्य बच्चे ने रविवार को दिमागी दौरे के बाद दम तोड़ा था। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले ये बच्चे पहले से ही किसी न किसी शारीरिक या मानसिक समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की उच्चस्तरीय समिति अलग-अलग पहलुओं पर आश्रम की विस्तृत जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

BJP के पूर्व सहयोगी के साथ एक ही मंच पर दिखेंगे राहुल गांधी और शरद पवार, दिल्ली में होगा यह कार्यक्रम

कर्नाटक के तटीय इलाकों में मूसलधार बारिश और भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

शुद्ध वित्तीय बचत इस वित्त वर्ष में 22 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: एसबीआई रिसर्च

Miyake Event: 14375 साल के बाद धरती पर आने वाली है महाप्रलय, जानिए कब और कहां होगी तबाही?

अगला लेख