Dharma Sangrah

इंदौर में भीषण हादसा, 50 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, 17 से ज्यादा घायल

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2022 (18:31 IST)
इंदौर। इंदौर में गुरुवार दोपहर को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। यह बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।हादसे को लेकर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताया है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं।

इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है।जानकारी के मुताबिक बस भैरव घाट के पास 50 फुट गहरी खाई में जाकर गिर गई। बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे। कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि हादसा खंडवा रोड पर सिमरोल के आगे घाट सेक्शन में हुआ है। बस काफी ऊंचाई से गिरी है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।हादसे को लेकर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात, जानिए पश्चिम एशिया को लेकर क्‍या हुई चर्चा?

केले के रेशों से बुना हरित भविष्य, मेरठ के हथकरघा से निकल रहीं इको-फ्रेंडली साड़ियां

गुजरात में अफवाह फैलाने वालों को हर्ष संघवी की कड़ी चेतावनी, कहा- ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट, जेवर की गलियों में गूंजा CM आदित्यनाथ पर लिखा गीत

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2026, गुजरात सरकार द्वारा दिया जाने वाला ब्याज मुक्त लोन, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

अगला लेख