Hanuman Chalisa

Indore में नौकरी से निकालने पर 7 कर्मचारियों ने खाया जहर, हालत गंभीर

Webdunia
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (14:20 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थित एक निजी कंपनी के 7 कर्मचारियों ने एकसाथ जहर खाकर की जान देने की कोशिश की। इन्हें नौकरी से निकाले जाने के बात सामने आई है।
 
इंदौर के राजकुमार ब्रिज के पास परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित निजी कंपनी अजमेरा वायर के 7 कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह एकसाथ जहर खा लिया। कंपनी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने का काम करती है। यहां पर 15 से 20 कर्मचारी काम करते हैं। 

2 दिन पहले कंपनी के मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा ने 7 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया, जिससे वह नाराज हो गए। सभी का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है। 
 
जिन कर्मचारियों ने जहर खाया उनके नाम जमनाधार विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा। इन सभी को अचानक से ये कहकर कम्पनी से निकल दिया कि अब कंपनी में आपके लिए कोई काम नहीं है। सातों कर्मचारी पिछले 20 सालों से इसी कंपनी में काम कर रहे थे।
 
इस घटना के बाद से कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता हैं।​​​​​​​ परदेशीपुरा पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

अगला लेख