Hanuman Chalisa

इंदौर में 9 दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव का आयोजन

Webdunia
Arya Samaj Indore News: आर्य समाज इंदौर द्वारा संयुक्त रूप से 30 अगस्त से 7 सितंबर तक 9 दिवसीय श्रावणी पर्व (वेद प्रचार) मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों का आह्वान किया गया है। 
 
आर्योदय वैदिक पर्व समिति के संयोजक तथा उद्योगति विजय गोयल ने बताया कि शहर के आर्य समाजों- आर्य समाज मल्हारगंज, आर्य समाज गंजी कंपाउंड, आर्य समाज छावनी, आर्य समाज कोठारी मार्केट, गुरु विरजानंद वैदिक गुरुकुल संचार नगर, आर्य समाज सिंधी कालोनी, आर्य समाज भागीरथपुरा, आर्य समाज मूसाखेड़ी समेत शहर के अन्य स्थानों पर भी श्रावणी पर्व (वेद प्रचार) का आयोजन किया जा रहा है। 
 
इस आयोजन के तहत प्रतिदिन प्रात: एवं सायं यज्ञ तथा वैदिक विद्वान डॉ. ओमव्रत आचार्य (हापुड़, ततारपुर गुरुकुल) द्वारा वेदों के विभिन्न विषयों पर प्रवचन होंगे। इसके साथ ही प्रसिद्ध भजनोपदेशिका श्रीमती पुष्पा शास्त्री द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 7 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव सरस्वती धाम भागीरथपुरा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक रूप से यज्ञ भी किया जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख