Hanuman Chalisa

डीपीएस इंदौर की बस ट्रक से भिड़ी, 6 की मौत, कई बच्चे जख्मी

Webdunia
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (17:18 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना बायपास पर शुक्रवार शाम एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की बस की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर में बस चालक और चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। ऐसी आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा 9 तक पहुंच सकता है। गंभीर रूप से घायल बच्चों की संख्या 15 बताई जा रही है।
 
मिश्र ने बताया कि हादसा प्रथम दृष्टया बस के स्टेयरिंग फेल हो जाने से होना प्रतीत हो रहा है। घटना के समय बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें स्कूली बच्चे और स्टाफ शामिल है। दुर्घटना में घायल लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना बिचौली हप्सी पुल के पास हुई, जहां स्कूली बच्चों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। जिस समय हादसा हुआ में बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
 
हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों अस्पताल में पहुंच गए। शुरुआती जानकारी में जिन मृत बच्चों के नाम सामने आए हैं, हरप्रीत कौर, श्रुति, स्वस्तिक पंड्या और कीर्ति अग्रवाल। कीर्ति कक्षा 9वीं की छात्रा थी। कृति के पिता प्रशांत अग्रवाल लोहा व्यापारी हैं। 
मृतकों में ड्राइवर राहुल भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कुछ परिजनों का तो आरोप है कि स्कूल की तरफ से हादसे कोई सूचना नहीं दी गई।
मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे को हृदय विदारक बताया है। मन अत्यधिक पीड़ा से भरा है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझें। प्रदेश की साढ़े 7 करोड़ जनता उनके साथ है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख