Hanuman Chalisa

स्‍कूल बस दुर्घटना, सवालों के घेरे में इंदौर आरटीओ

Webdunia
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (21:38 IST)
इंदौर। शुक्रवार दोपहर शहर में हुई भीषण स्कूल बस-ट्रक दुर्घटना ने शहरवासियों को झकझोरकर रख दिया। जिसने भी इस दर्दनाक घटना के बारे में सुना-देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। चौंकाने वाली बात है कि इस दुर्घटना में इंदौर आरटीओ भी सवालों के घेरे में आ गया है क्‍योंकि स्‍कूल बस को आरटीओ की ओर से जो फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया है, उस पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं।
 
 
प्राप्‍त जानकारी के मुता‍बिक, जिस बस का एक्‍सडेंट हुआ है, वो 14 साल पुरानी थी और उसका फिटनेस सर्टिफिकेट 26 दिसंबर 2017 को रिन्यू हुआ था। अब सवाल उठता है कि जब सड़क दुर्घटना का कारण स्टीयरिंग का फेल होना बताया जा रहा है तो फिर बस फिटनेस में कैसे पास हुई?
घटना को लेकर सवाल उठाया जा रहा है कि स्‍कूली बच्चों को ड्राइवर के पास कैबिन में क्यों बिठाया गया? वहीं दूसरी ओर जब बस 14 साल पुरानी थी, तो सवाल उठता है कि उसे और कितने साल उपयोग में लाया जा सकता है?

बस की गति को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि बस में गति नियंत्रक भी नहीं लगा था, जिसके जरिए बस को नियंत्रित किया जाता है। कलेक्टर के सख्त आदेश है कि सभी स्कूल बसों में गति नियंत्रक अनिवार्य रूप से लगा हो लेकिन दुर्घटनाग्रस्त बस ने इसमें भी लापरवाही की। इन सभी सवालों को लेकर इंदौर आरटीओ भी सवालों के घेरे में आ गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

एमराल्ड डेवलपर्स का हाईराइज प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च, इंदौर की स्‍काईलाइन बदलकर दिल्‍ली- मुंबई की तरह करना मकसद

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

अगला लेख