Festival Posters

पहले हाय किया, सेल्‍फी की ‘हां’ मिलते ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से बेड टच, भैरवगढ़ जेल से 10 साल की सजा के बाद छूटा ही था अकील

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (12:56 IST)
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के आरोपी अकील ने बताया कि कैसे उसने मौका पाते ही महिला क्रिकेटर को बेड टच कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि पहले उसने महिला क्रिकेटर को हाय का इशारा किया था, इस पर उन्‍होंने भी उसे हाय किया। इसके बाद उसने उनसे एक सेल्‍फी की मांग की। अकील ने बताया कि जैसे ही सेल्‍फी के लिए पास गया, उसने महिला क्रिकेटर को बेड टच कर दिया।

बता दें कि हाल ही में अकील नाम के इंदौर के खजराना निवासी इस शख्‍स ने ऑस्‍ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर के साथ तब छेड़छाड़ की थी, जब वे रेडिसन होटल से कॉफी के लिए पास में ही स्‍थित नेबरहुड कैफे जा रही थीं। इस घटना ने इंदौर को शर्मसार कर दिया था। हालांकि कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया था। एमआईजी थाना के टीआई सीबी सिंह ने बताया कि फिलहाल अकील जेल में है और उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
ALSO READ: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी अकील गिरफ्तार, CCTV कैमरे में कैद हुआ आरोपी
जयपुर में मिलाया था विदेशी महिला से हाथ : आरोपी अकील ने पुलिस को बताया कि एक बार उसने जयपुर में ऐसे ही विदेशी महिला से हाथ मिलाया था। उसे लगा कि यहां भी वो महिलाओं के साथ कुछ भी कर सकता है। इसी बात से उसे हौसला मिला और सेल्‍फी लेने के दौरान उसने महिला क्रिकेटर को बेड टच कर दिया।

पिता को छोड़ने गया था, फिर शराब पी : अकील ने पुलिस को बताया कि वो अपने पिता को बाइक से सत्‍यसांई नगर छोड़ने गया था, रास्‍ते में लौटते वक्‍त उसने शराब पी। जब रोबोट चौराहे पर उसने दोनों महिला क्रिकेटर्स को देखा तो घटना को अंजाम दिया।

छेड़छाड़ का आदी है अकील : पुलिस ने बताया कि आरोपी अकील पिता इम्‍तियाज शेख पर छेड़छाड़ के 12 मामले दर्ज हैं। कई शिकायतें उसके खिलाफ पेंडिंग हैं। इतना ही नहीं, अकील एक गंभीर अपराधी है। करीब 4 महीने पहले ही वो उज्‍जैन की भैरवगढ जेल से 10 साल की सजा काटकर इंदौर आया था।

क्‍या है पूरा घटनाक्रम : पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खजराना रोड की है। आस्ट्रेलिया की दोनों महिला क्रिकेटर कैफे (द नेबरहुड) जा रहीं थी। होटल से करीब 500 मीटर (खजराना रोड) ही पहुंची थी कि सफेद शर्ट और काली कैप लगाए बाइक सवार पीछा करने लगा। उसने तेजी से आकर एक महिला क्रिकेटर को गलत तरीके से छू लिया। इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गई और तुरंत आस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। उन्होंने लाइव लोकेशन भेजकर मदद मांगी। संदेश मिलते ही डैनी सिमंस ने तुरंत टीएसएलओ दिपिन चक्रवर्ती और सुमति चंद्रा से संपर्क कर मदद के लिए कार रवाना कर दी।

फोन पर बताई आपबीती : दोनों महिला क्रिकेटरों ने डैनी सिमंस को लाइव लोकेशन के साथ एसओएस से नोटिफिकेशन भी भेजा था। यह आपातकालीन स्थिति का संकेत होता है। खिलाड़ी ने संदेश में लिखा कि एक आदमी पीछा कर रहा है। वह उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहा है। डैनी सिमंस संदेश पढ़ ही रहे थे कि एक महिला क्रिकेटर का फोन आ गया। फिर उन्हें पूरी घटना बताई। घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद भारत से लेकर आस्ट्रेलिया तक के अधिकारी सकते में आ गए। सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित अकील को गिरफ्तार कर लिया है।
Edited By : Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

पहले हाय किया, सेल्‍फी की ‘हां’ मिलते ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से बेड टच, भैरवगढ़ जेल से 10 साल की सजा के बाद छूटा ही था अकील

ओसामा के टिकट पर योगी आदित्यनाथ ने उठाए सवाल, क्या है रघुनाथपुर का सियासी गणित?

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?

LIVE: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

अगला लेख