Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में फिर साइलेंट हार्ट अटैक, 23 साल के युवक ने मां की गोद में तोड़ा दम

Advertiesment
Silent heart attack in Indore
इंदौर में एक और नौजवान ने हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया है। युवक की उम्र सिर्फ 23 साल थी। उसे बेचैनी हुई और उसने एसिडिटी की शिकायत की थी। इसके बाद वो आराम करने के लिए मां की गोद में लेट गया। इसी दौरान उसकी सांसे अचानक से थम गई। अस्‍पताल ले जाने पर डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है। यहां 23 साल के युवक रजत शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक को अचानक घबराहट हुई और वह मां की गोद में अचेत हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में उसे साइलेंट हार्ट अटैक आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक रजत (23), पिता रमेश शर्मा, मां शारदा नगर का निवासी था और एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार को वह घर पर ही था। दोपहर के समय उसे बेचैनी और घबराहट महसूस हुई। परिजनों ने पहले इसे एसिडिटी की समस्या समझकर दवा दी और सीने पर क्रीम लगाई।

हालत बिगड़ने पर रजत घर से बाहर निकला, लेकिन अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई और वह मां की गोद में अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

9 साल में 3 गुना बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था, जापान में CM योगी ने कहा