Dharma Sangrah

इंदौर में आर्ट ऑफ लिविंग का नवरात्रि महोत्सव

Webdunia
शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (16:05 IST)
भारतीय संस्कृति की शक्ति, साधना, उत्सव का नारी सम्मान प्रतीक अद्भुत परंपरा को जीवंत करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग, इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशेष नवरात्रि महोत्सव का आयोजन मातृ शक्ति सम्मान कन्या पूजन के साथ वृहद स्तर पर किया जाएगा। बेंगलुरु आश्रम से पधारे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के निकटतम शिष्य, संत एवं साधक स्वामी प्रबुद्धानंद की पावन उपस्थिति में यह आयोजन ओमनी रेसीडेंसी, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास होगा।

गुरुदेव की  दिव्य प्रेरणा से यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठानों का मंच न रहकर साधना, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम बनेगा। वैदिक अनुष्ठान से होने वाले सभी होम वैदिक धर्म संस्थान, बेंगलुरु आश्रम से पधारे वैदिक पंडितों द्वारा सम्पन्न किए जाएंगे, जिससे परंपरागत वैदिक ऊर्जा और पवित्रता पूरे उत्सव में प्रवाहित होगी।

आयोजन की विस्तृत रूपरेखा
28 सितम्बर (सुबह 8:30 से 12:30 बजे तक) 
- गणपति होम– विघ्नों का नाश एवं मंगल कार्य के प्रारंभ हेतु  
- वास्तु होम– जीवन और स्थान में संतुलन एवं सकारात्मकता हेतु  
- सुब्रमण्य होम– स्वास्थ्य, साहस व ऊर्जा के लिए  
- नवग्रह होम– ग्रहों के अनुकूल प्रभाव हेतु  इस अवसर पर 550 महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।

28 सितम्बर (शाम 4:30 से 6:30 बजे तक)  
- महालक्ष्मी होम– समृद्धि एवं सौभाग्य की प्राप्ति हेतु  
- सुदर्शन होम– शांति, सुरक्षा और नकारात्मक ऊर्जा के निवारण हेतु  
- गरबा संध्या– अंतरराष्ट्रीय गायक जगती धनक के साथ सांस्कृतिक उत्सव इंदौर के 51 प्रख्यात मूर्तिकारों का सम्मान किया जाएगा।

29 सितम्बर  (सुबह 8:30 से 12:30 बजे तक)  
- रुद्रपूजा एवं रुद्रहोम – जीवन में शांति, आरोग्यता और शक्तिप्रवाह हेतु  विशेष :  51 नर्सों का सम्मान

29 सितम्बर (शाम) 
- विशेष सांस्कृतिक संध्या– भक्ति संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ।

30 सितम्बर (सुबह 7:30 बजे से आगे)  
- नवचंडी होम – देवी शक्तियों के आह्वान एवं विश्व शांति के लिए भव्य आयोजन एवं श्री श्री ज्ञान मंदिर की 201 कन्याओं का भोज

उत्सव की विशेषताएं  
- नवरात्रि महोत्सव का आयोजन केवल धार्मिक साधना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान को सम्मानित करके सेवा और कृतज्ञता का संदेश भी देगा।
- वैदिक मंत्रोच्चारण, आध्यात्मिक साधना, सामूहिक पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इंदौरवासियों को गहन आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का अनुभव कराएंगी।
- यह आयोजन सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क और सार्वजनिक है।

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, इंदौर सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे परिवार सहित इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर आध्यात्मिक आनंद, सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक उत्सव का अनुभव करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

बुरे फंसे तेजप्रताप, सहयोगी ने लगाया मारपीट का आरोप, नंगा कर वीडियो भी बनाया

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग, चीन जाने वाले भारतीय यात्रियों को विदेश मंत्रालय ने क्या दी सलाह

Vande Mataram Discussion : कांग्रेस ने वंदे मातरम् के साथ अन्याय किया, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

LIVE: वंदे मातरम् से डरती थी ब्रिटिश सरकार, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

stock market : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का, निफ्टी 26000 के नीचे आया, क्यों आ रही है बाजार में गिरावट

अगला लेख