इंदौर जिले के पिकनिक स्थलों, नदियों और घाटों पर जाने पर लगाई रोक

Webdunia
मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (21:39 IST)
इंदौर। Indore News : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा जिला स्तर पर आगामी 15 दिवस में इंदौर जिले में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा ली गई वर्चुअल समीक्षा बैठक में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आमजन के जीवन की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
 
दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर ऐहतियात के तौर पर तत्काल रूप से महू क्षेत्र के सभी निस्तार के घाटों, मछुआरों का नदियों में आवागमन तथा अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में पिकनिक स्पॉट पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए गए हैं। डॉ. अम्बेडकर नगर महू के एसडीएम अक्षत जैन द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश महू क्षेत्र के थाना महू, किशनगंज, बड़गोंदा, मानपुर, सिमरोल की सीमा में लागू रहेंगे।
 
चोरल, चोरल नदी, चोरल डैम, पातालपानी, सीतलामाता फाल, मेहंदीकुंड, तिन्छा फाल, कजलीगढ़, वाचू पॉइंट, जानापाव कुटी, कालाकुंड आदि स्थानों पर जनसामान्य की आवाजाही 15 दिनों के लिए पूर्णत: बंद की गई है। 
सभी तालाबों एवं नदियों में मछुआरों का आवागमन एवं मछलीपालन एवं उन्हें पकड़ने संबंधी गतिविधियां भी आगामी 15 दिवस के लिए पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगी। सभी निस्तार घाटों पर संचालित होने वालीं गतिविधियां भी आगामी 15 दिवस के लिए पूर्णत: बंद की गई हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार- मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

मेरठ में गरजीं मायावती, बोलीं मुस्लिमों का हिन्दुत्व की आड़ में हो रहा है शोषण

BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?

गिरिराज फिर बोले, पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से नहीं मांगूंगा वोट

कर्नाटक में आरक्षण को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो करोड़ों लोग बनेंगे लखपति

AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इलेक्ट्रिक कार को कर सकेंगे कंट्रोल, जानिए क्या हैं फीचर्स

ममता बनर्जी ने बताया 7 चरणों में क्‍यों कराए जा रहे लोकसभा चुनाव

नवनीत राणा से 'दुश्मनी', गरीबों के रॉबिनहुड, कौन हैं बच्चू कड्डू

अगला लेख