shiv chalisa

इंदौर में भाजपाइयों ने थाने में कांग्रेसियों को पीटा

Webdunia
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (11:50 IST)
इंदौर। आईएसआई जासूसी नेटवर्क से जुड़े भाजयुमो कार्यकर्ताओं के तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों की भाजपाइयों ने जमकर पिटाई की। 
 
आईएसआई जासूसी नेटवर्क से जुड़े भाजयुमो के जिन नेता ध्रुव सक्सेना और मोहित अग्रवाल को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उनके तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता आज सुबह 9.30 बजे परदेशीपुरा पुलिस थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे।
 
थाने पर कांग्रेसी और दो नंबरी भाजपाई आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जैसे-तैसे जान बचाकर कांग्रेसी नेता पुलिस थाने में भागे और अपने आपको पिटने से बचाया। बावजूद इसके भाजपा नेताओं और उनके समर्थक नहीं माने और थाने के अंदर घुसकर कांग्रेसियों को पीटा।
 
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, चंदू शिंदे के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने थाना परिसर में ही धरना शुरू कर दिया था।      

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका ने रूसी तेल से प्रतिबंध हटाया, 30 दिन तक खरीद सकेंगे कच्चा तेल

LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

तेल संकट के बीच अमेरिका का यू-टर्न: दुनिया को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की छूट

आज लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी खुशियों की 34वीं किश्त, CM डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के देंगे तोहफा

शेयर बाजार में तीसरे दिन भी गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 11 महीने में पहली बार 23,500 के नीचे

अगला लेख