shiv chalisa

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (00:55 IST)
CM Mohan Yadav News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे पैंतरों के जरिए आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है लेकिन राज्य सरकार ऐसे प्रयासों को नाकाम करने के लिए इस समुदाय के साथ है।
 
यादव ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के भिलाला समुदाय के यहां आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में कहा कि आदिवासियों के भोलेपन का दुश्मन कई बार नाजायज फायदा उठाता है और छोटी-छोटी बातों पर लोगों को लड़ाकर समुदाय में मतभिन्नता पैदा की जाती है।
ALSO READ: मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा- जल संरक्षण में अग्रणी अपना इंदौर
उन्होंने कहा,जो दुश्मन है, वह जानबूझकर ऐसे नाटक सामने ला रहा है। कोई धर्म परिवर्तन का नाटक लाएगा, तो कोई लव जिहाद और लैंड जिहाद का नाटक लाएगा। ये सारे नाटक आपको कमजोर करने के लिए हैं, लेकिन आप चिंता मत करो क्योंकि सरकार आपके साथ है।
 
आदिवासियों से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा, अगर आपने कोई बात तय कर ली, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको परास्त नहीं कर सकती। यादव ने आदिवासियों की सराहना करते हुए कहा कि इस समुदाय ने अपनी मूल संस्कृति को सहेज रखा है और वह कुरीतियां दूर करने के लिए अभियान भी चला रहा है।
ALSO READ: इंदौर पहुंची इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, जानिए किन रूट्स पर दौड़ेगी...
उन्होंने जोर देकर कहा कि इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना के अमल में आने से सूबे के आदिवासी क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने लगभग 18,036 करोड़ रुपए की लागत वाली इस 309 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना को सितंबर में मंजूरी दी थी।
ALSO READ: भोपाल में खनिज कॉन्क्लेव में 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
यादव ने भिलाला समुदाय का मांगलिक भवन बनवाने के लिए पांच करोड़ रुपए की सहायता राशि देने और समुदाय को इंदौर में सरकारी जमीन आवंटित करने की घोषणा भी की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख