Hanuman Chalisa

डेंगू से शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी वाजपेयी का निधन

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2017 (07:10 IST)
इंदौर। इंदौर में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आम मरीज तो ठीक यह अब चिकित्साजगत से जुड़े लोगों के लिए भी खतरा बन गया है। वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी वाजपेयी का निधन हो गया, मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में उनकी मौत डेंगू से होने की पुष्टि हुई है। 
 
आयएमए के अध्यक्ष डॉ संजय लोंढे, सचिव डॉ सुमित शुक्ला ने बताया कि डॉ. ओपी वाजपेयी की मृत्यु भी डेंगू से ही हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आप को वायरल मायोकारडायटिस हो गया था। डॉ. वाजपेयी के निधन से चिकित्साजगत हतप्रभ है। 
 
डॉ. एलएस शर्मा, डॉ. एलएस भटनागर के बाद यह तीसरे चिकित्सक है जिनकी वायरस के कारण मृत्यु हुई। यदि चिकित्सा करने वाले, बचाव के तरीके जानने वाले वायरस से नहीं बच पाए, तो आमजन की तो क्या बिसात है? जिम्मेदार अधिकारी आगे के लिए कुछ योजना बनाते नहीं दिख रहे। अभी भी मीटिंग के अलावा टीमें सड़क पर नहीं दिख रही।
 
उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुख्य चिंता कम होता तापमान है, जिसमे स्वाइन फ्लू जैसे वायरस फलते फूलते है। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम प्रशासन अभी भी आगाह हो जाए, अन्यथा 'स्वच्छ इंदौर को अस्वस्थ इंदौर' में बदलने में समय नहीं लगेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख