Hanuman Chalisa

Indore में क्लर्क ने किया बड़ा घोटाला, पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए 3 करोड़ से ज्‍यादा

Webdunia
बुधवार, 22 मार्च 2023 (22:30 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर के जिलाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक ने सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों की करीब 3 करोड़ रुपए की राशि का गबन किया और फर्जीवाड़े के जरिए इस रकम को पत्नी, रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों में भेज दिया।
 
एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गबन के मामले के खुलासे के बाद जिलाधिकारी कार्यालय की लेखा शाखा के क्लर्क मिलाप चौहान को 2 दिन पहले निलंबित किया जा चुका है।जिलाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया, चौहान के खिलाफ हमारी विस्तृत जांच जारी है और अब तक उसके द्वारा करीब 3 करोड़ रुपए के गबन का पता चला है।

उन्होंने बताया कि क्लर्क ने अलग-अलग सरकारी मदों में हितग्राहियों को मिलने वाली रकम अपनी पत्नी, रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में फर्जीवाड़े के जरिए पहुंचा दी। इलैयाराजा ने बताया, जांच में पता चला है कि वर्ष 2015 से जिलाधिकारी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क ने कोविड-19 के भीषण प्रकोप के दौरान भी गबन किया। हम उसके पूरे कार्यकाल की जांच करा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि गबन के मामले में क्लर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद सभी संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख