Hanuman Chalisa

दिल्ली का घटना का असर, इंदौर कलेक्टर ने दिए बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान हटाने के निर्देश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 31 जुलाई 2024 (16:21 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि शहर में बेसमेंट (basement) में अवैध तौर पर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों (Coaching institutes) और पुस्तकालयों (Libraries) को हटाया जाएगा और उनके संचालकों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
 
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 अभ्यर्थियों की मौत के मद्देनजर इंदौर में बेसमेंट में संचालित हो रहे 15 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों को सील कर दिया गया है।

ALSO READ: सोशल मीडिया के गुस्‍से के बाद दिल्‍ली के कोचिंग कांड पर क्‍या बोले विकास दिव्‍यकीर्ति और अवध ओझा
 
जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए हम इंदौर में बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में उचित सुरक्षा इंतजामों के बिना बेसमेंट में संचालित अध्ययन संस्थानों को सील किया जा रहा है।
 
सिंह बताया कि इनमें से चंद अध्ययन संस्थान तो ऐसे हैं जिनकी दीवारों से लेकर छत तक प्लाईवुड की बनी है, जबकि कुछ अन्य जगहों पर टीन शेड के नीचे कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। ऐसे ढांचे विद्यार्थियों के लिए बेहद असुरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन अध्ययन संस्थानों के अवैध निर्माण को हटाया जाएगा और उनके संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

ALSO READ: दिल्ली कोचिंग हादसा, सीमा कथूरिया ने कहा- मेरे पति की नहीं यह सिस्टम की गलती है
 
प्रशासन के जांच दल में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सील किए गए अधिकांश अध्ययन संस्थानों में आने-जाने के लिए एक ही रास्ता था और वहां आग से बचाव के उपकरण भी नहीं लगाए गए थे। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में 27 जुलाई को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 विद्यार्थियों की डूबकर मौत हो गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख