Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona positive woman dies in Indore after delivery

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 8 जून 2025 (13:34 IST)
मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोरोना पॉजिटिव महिला की गुरुवार को मौत हो गई। वह डिलीवरी के लिए इंदौर आई हुई थी। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल एमटीएच में एडमिट किया गया था।जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय महिला 9 महीने की गर्भवती थी। सिजेरियन डिलीवरी (LSCS) के ऑपरेशन के दौरान महिला को अचानक दौरे पड़ने लगे।

उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए तुरंत सांस लेने में मदद देने वाली मशीन (इंट्यूबेशन) पर रखा गया। हालांकि, उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती गई और मौत हो गई। RT-PCR जांच में आई तो उसमें महिला कोरोना पॉजिटिव थी।

वर्तमान में मध्यप्रदेश में कोरोना के 3 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मामलों (एक्टिव केस) की संख्या अब 32 है। इंदौर में कुल 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। भोपाल में कोरोना के 9 मामले सामने आ चुके हैं। अभी 4 केस एक्टिव हैं।

क्या बताया डॉक्टरों ने : डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि भ्रूण निकालने के तुरंत बाद महिला को ऑपरेशन टेबल पर अचानक तेज ऐंठन शुरू हो गई। उसका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल गिर गया। स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत इंटुबैशन (सांस की नली डालना) किया गया। महिला को प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या थी। यह गर्भावस्था की एक जटिल और गंभीर स्थिति होती है, जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय के निचले हिस्से में चला जाता है और कभी-कभी गर्भाशय की ग्रीवा को पूरी तरह ढक देता है। महिला की पिछली दो डिलीवरी सिजेरियन से हुई थी। जटिलताओं को देखते हुए डॉक्टरों ने लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन के जरिए डिलीवरी की।

तीसरी डिलीवरी के लिए हुई थी एडमिट : सीएमएचओ डॉ. सेतिया ने बताया कि महिला अपनी तीसरी डिलीवरी के लिए एमटीएच में एडमिट हुई थी। उसकी 25 मई को डिलीवरी हुई थी और स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ था। फिर 5 जून को वह कोरोना पॉजिटिव हुई। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई, उसे एमआरटीबी रैफर किया गया। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। वहीं बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

अप्रैल में भी हुई थी मौत : इससे पहले अप्रैल में भी एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई थी। महिला को भी दूसरी बीमारियां थीं। अब इस साल इंदौर में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है और दोनों महिलाएं हैं। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मौजूदा एक्टिव सभी मरीजों की हालत बिल्कुल ठीक है, सभी होम आइसोलेट हैं।

एमपी में कोरोना से दूसरी मौत : सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी थी, जिससे मौत हुई है। बता दें कि यह कोरोना से संबंधित दूसरी मौत है। इससे पहले अप्रैल माह में इंदौर की 74 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और उसका किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा था।

इंदौर में अब तक मिले 38 मरीज : इंदौर में इस वर्ष अब तक 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से आठ मरीज बाहर के हैं। अभी तक जिन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है, वह दूसरे शहर के हैं या फिर राज्य से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे। इनमें यूके, सिंगापुर, गोवा, दिल्ली, केरल, रायपुर, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद आदि की हिस्ट्री रही है। शहर में अभी 20 एक्टिव मरीज है।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू