Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 (19:02 IST)
Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 (19:08 IST)
इंदौर के मॉल में कुछ विदेशी लोग हिंदुओं को ईसाई बनाने की फिराक में थे। वे अपने साथ पानी लेकर आए जिसे पवित्र जल कह कर पिलाया जा रहा था। इसके साथ ही वे हिंदू धर्म की बुराई कर रहे थे। उनके पास से ईसाई धर्म प्रचार की सामग्री भी मिली है। शिकायत के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बाकी लोगों को जाने दिया गया है।
बता दें कि इंदौर के मल्हार मेगा मॉल में आठ विदेशी महिला पुरुष अपने साथ चर्च का पानी लेकर आए थे और उन्होंने दो युवकों से कहा कि हिन्दू धर्म में पाखंड है। लोग नशा करते हैं। इस धर्म में कई तरह की बुराईयां हैं। इसे त्याग दो और ईसाई बन जाओ। इसके बाद वे लालच देने लगे और कहा कि उनके पास पवित्र जल है। जिसे पीकर ईसाई धर्म अपना सकते है। स्कीम नंबर 78 निवासी राजेश पटेल ने इसकी सूचना विजय नगर पुलिस थाने को दी।
इसके बाद पुलिस ने ट्रेंजर फेंटेसी निवासी स्टीफन बिजूपॉल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। राजेश अपने एक साथ की साथ मॉल में घूमने आए थे। वहां स्टीफन के साथ अन्य विदेशी मिले और हिन्दू धर्म की बुराई कर ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने लगे। वे अपने साथ चर्च का पानी लाए थे। उसे पीने का भी दबाव बना रहे थे।
पुलिस सभी को थाने ले गए। एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि विदेशियों को बयान देकर छोड़ दिया गया। मौके पर हिन्दू संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। विदेशियों के पास ईसाई धर्म के प्रचार की सामग्री भी मिली।
Edited By: Navin Rangiyal