Biodata Maker

लॉकडाउन में सेवा का संकल्प, जरूरतमंदों को बांटे भोजन के पैकेट

Webdunia
बुधवार, 25 मार्च 2020 (14:10 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है। शहर में लोग लॉकडाउन का पूर्णत: पालन भी कर रहे हैं। कई युवा हैं जो लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।
 
'मानव सेवा माधव सेवा' के लक्ष्य के साथ कृष्ण सखी ग्रुप शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट बांट रहा है। 
 
इंदौर यूथ कांग्रेस सचिव और ग्रुप के युवा सदस्य वैभव गजरे का कहना है कि कोरोना से इस लड़ाई में हम गरीबों के साथ हैं। 
 
वैभव गजरे का कहना है कि अभी कई लोगों के पास काम नहीं है। ऐसे में उनके लिए भोजन जुटाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस ग्रुप में महिलाएं भी हैं, जो घर में खाना तैयार करती हैं।
वैभव गजरे ने बताया कि रेलवे स्टेशन और स्लम एरिया में 250 से ज्यादा पैकेट बांटे गए। यह सेवा कार्य निरंतर चालू रहेगा।
 
सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि ये लोग खाना किसी से बनवाने नहीं हैं। ग्रुप की महिलाएं खुद खाना तैयार करती हैं। युवाओं का यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोलकाता में पीएम मोदी का बड़ा आरोप, रैली में आने वालों को TMC ने कहा 'चोर'

लुधियाना के युवक की युद्ध में मौत, नौकरी के लिए गया था रूस, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

योगी सरकार की इस योजना ने बदली सुजाता की तकदीर, अलीगढ़ की महिलाओं का पूजा किट अब देशभर में मशहूर

गुजरात के किसानों के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का बड़ा निर्णय, नहरों में अप्रैल अंत तक चालू रहेगा पानी

कहां गायब हुआ प्रेमानंद महाराज का भक्‍त, इंदौर से हुआ था लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता, देहरादून निकला परिवार

सभी देखें

नवीनतम

भारत-अमेरिका एक तरफ तो पाकिस्तान-चीन दूसरी ओर, क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध

भरूच बनेगा देश का 'बल्क ड्रग हब'! CM भूपेंद्र पटेल ने जंबूसर में शुरू किए करोड़ों के प्रोजेक्ट्स, खुलेगा रोजगार का पिटारा

कहां है Mojtaba Khamenei, जिंदा या मुर्दा? मुजतबा खामेनेई के रहस्यमयी गायब होने पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, दिया सरेंडर का अल्टीमेटम

यु़द्ध के बीच ईरानी सेना ने की बड़ी अपील, एकजुट हों मुस्लिम देश, खून की हर बूंद का होगा हिसाब

रामानंद सागर की बहू निशा पहुंचीं अयोध्या, राम मंदिर में रामलला के किए दर्शन

अगला लेख