Hanuman Chalisa

Indore Dengue panic : देश के सबसे स्वच्छ शहर में डेंगू का कहर, 24 घंटे में 16 मामले, 1 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (20:00 IST)
Dengue Cases in Indore :  देश का सबसे स्वच्छ शहर और मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों डेंगू (Dengue) की दहशत है। सिविल सर्जन जीएल सोढ़ी के मुताबिक अब तक डेंगू के 314 मामले आए हैं। ये मामले जनवरी से लेकर सितंबर तक के हैं। आज डेंगू के 16 मामले आए हैं। डेंगू से 1 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रभावी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के साथ जलजमाव की स्थिति से निपटने पर जोर दिया है। इंदौर में इस बार मानसून शुरू होने से पहले जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।
   ALSO READ: घर की इन जगहों पर पाए जाते हैं डेंगू के मच्छर, जानें कैसे करें बचाव!
अगस्त में कितने मामले : इससे पूर्व जुलाई और अगस्त में भी डेंगू का कहर इंदौर में देखने को मिला था। इंदौर संभाग में अगस्त माह तक मच्छर जनित बीमारियों डेंगू और मलेरिया के 338 मामले दर्ज किए गए थे। हैरानी वाली बात यह कि इनमें से 251 डेंगू के मामले अकेले इंदौर में पाए गए थे, जो इंदौर संभाग के सभी जिलों में 74 प्रतिशत है। 
 
जुलाई में कितने मामले : जुलाई माह में भी इंदौर में डेंगू के 90 मामले सामने आए थे. इस दौरान जुलाई में सिर्फ एक दिन में 50 मामले सामने आए थे. जिनमें 91 पुरुष और 69 महिलाएं डेंगू से संक्रमित पाए गए। इसके अलावा 13 बच्चों पर भी डेंगू का प्रकोप देखने को मिला है। इनपुट भाषा 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख