Hanuman Chalisa

'डॉक्टर दादी' को उनके घर जाकर सौंपा 'पद्मश्री' सम्मान

Webdunia
गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (18:21 IST)
इंदौर। जिलाधिकारी पी. नरहरि ने 91 वर्षीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भक्ति यादव को गुरुवार को यहां उनके घर जाकर प्रतिष्ठित 'पद्मश्री' सम्मान सौंपा गया। वे अधिक उम्र होने की वजह से दिल्ली में 13 अप्रैल को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से यह सम्मान ग्रहण करने नहीं जा सकी थीं।
 
नरहरि ने डॉ. भक्ति को उनके स्कीम नम्बर 114 स्थित घर पहुंचकर 'पद्मश्री' सम्मान के तहत पदक और प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रदेश के वित्तमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया भी उपस्थित थे।
 
मलैया ने डॉ. भक्ति के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि हजारों गरीब महिलाओं का मुफ्त इलाज कर चुकीं 91 वर्षीय स्त्री रोग विशेषज्ञ को यह सम्मान ग्रहण करते देख उन्हें बेहद खुशी हो रही है। अपने जमाने की गिनी-चुनी महिला डॉक्टरों में शामिल डॉ. भक्ति पिछले छह दशक में एक लाख से ज्यादा महिलाओं का इलाज कर चुकी हैं और 'डॉक्टर दादी' के रूप में मशहूर हैं।
 
वे इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वर्ष 1948 से 1953 के बैच में अकेली लड़की थीं, जिसने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख