Hanuman Chalisa

होली पर शराब के नशे में युवक ने खुद को मारा चाकू, अस्पताल में मृत घोषित

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (12:50 IST)
इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की गोविंद कॉलोनी में एक युवक को होली का जश्न मनाना इतना महंगा पड़ जाएगा, यह स्वयं युवक ने कभी सोचा भी नहीं होगा। जहां अपने हाथ मे चाकू लेकर जश्न में नाच रहे युवक की खुद के हाथ से ही सीने में चाकू लगने से मौत हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ALSO READ: आज भी खेली जाएगी होली, ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग
 
दरअसल, पूरी घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद कॉलोनी की है, जहां एक युवक गोपाल होली का दहन करने के बाद वह और उसके दोस्त 'नायक नहीं, खलनायक हूं' गाने पर शराब के नशे में धुत होकर नाच रहे थे। यहां गोपाल अपने हाथ मे चाकू लिए नाच रहा था तभी नाचने के दौरान गोपाल के सीने में खुद के हाथों से चाकू लग गया।
 
इसके बाद तुरंत साथ में नाच रहे युवक गोपाल को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना का साथ में नाच रहे दोस्तों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया था, जो कि  सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वहीं बाणगंगा पुलिस ने मृतक गोपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरबिंदो हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक गोपाल के परिजनों ने साथ में नाच रहे गोपाल के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है जिसकी बाणगंगा पुलिस जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

मानपुर में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख