Hanuman Chalisa

मूक-बधिर व विशेष बच्चों ने बनाए इको फ्रेंडली रंग

Webdunia
बुधवार, 20 मार्च 2019 (18:42 IST)
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर होली उत्सव के उपलक्ष्य में 14 मार्च से जनक पलटा
मगिलिगन द्वारा चलाए गए सप्ताह भर प्राकृतिक रंग प्रशिक्षण शिविर का समापन 20 मार्च 2019 को हुआ। 
 
आखरी दिन आनंद सर्विस सोसायटी विजय नगर के मूक बधिर व सेवाधाम आश्रम उज्जैन की लड़कियो ने टेसू,पोई, गुलाब, बोगनविलिया, अम्बाडी और चुकंदर से प्राकृतिक रंग को बनाए। 
 
इस मौके पर जनक दीदी के साथ मोनिका एवं ज्ञानेंद्र पुरोहित ने सांकेतिक भाषा में अनुवाद करके समझाया। मूक बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा में पहली बार के इस अनुभव को सुखद, प्रेरणात्मक व आनंददायक बताया। सभी ने रंग खेल कर आनंद लिया और जनक दीदी ने सभी को होली का तिलक लगाया। बच्चे उनका आशीर्वाद पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने वादा किया कि अब सभी लोग प्राकृतिक होली मनाएंगे।
 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्मिता भारद्वाज प्रबंध संचालक प्रवित्त विकास निगम ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनक दीदी प्रकृति व् समाज की अद्भुत, निस्वार्थ, कर्मठ, अनन्य व सकारात्मक उर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने भी सांकेतिक भाषा की अभिव्यक्ति से मूक बधिर बच्चों की प्रशंसा की और उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, पंकज शोत्री, गोविन्द महेश्वरी, निक्की सुरेखा, नन्दा व राजेंद्र चौहान भी उपस्थित थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

तेल के खेल से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स 2090 अंक गिरा, क्या हुआ निफ्टी का हाल?

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

अगला लेख