Hanuman Chalisa

MP: एमएसपी से कम दाम पर गेहूं खरीदे जाने को लेकर किसानों का चक्काजाम

Webdunia
मंगलवार, 28 मार्च 2023 (19:56 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर की एक अनाज मंडी में व्यापारियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर गेहूं खरीदे जाने को लेकर भड़के किसानों ने मंगलवार को जमकर हंगामा और चक्काजाम किया। चश्मदीदों ने यह जानकारी दी। किसानों ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा और चक्काजाम किया कि मंडी व्यापारी उनसे 2,125 रुपए प्रति क्विंटल के एमएसपी से कम कीमत में गेहूं खरीदकर मुनाफा वसूली कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हुई बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल में नमी की मात्रा अधिक होने का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार ने इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में गेहूं की सरकारी खरीद मंगलवार (28 मार्च) से 31 मार्च (शुक्रवार) तक स्थगित कर दी थी। हालांकि किसानों के भारी हंगामे के बाद राज्य सरकार को यह आदेश मंगलवार को ही वापस लेना पड़ा।
 
इंदौर के जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने यह आदेश वापस लिए जाने की पुष्टि करते बताया कि चारों संभागों में एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद बहाल कर दी गई है। इससे पहले गेहूं बेचने के लिए इंदौर की लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी पहुंचे किसानों ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा और चक्काजाम किया कि मंडी व्यापारी उनसे 2,125 रुपए प्रति क्विंटल के एमएसपी से कम कीमत में गेहूं खरीदकर मुनाफा वसूली कर रहे हैं।
 
चश्मदीदों ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित किसानों को शांत किया और करीब 2 घंटे चला चक्काजाम समाप्त कराया। कृषकों के संगठन भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव ने आरोप लगाया कि गेहूं की सरकारी खरीद 4 दिन के लिए स्थगित किए जाने के आदेश के बाद व्यापारियों ने गुट बनाकर इस खाद्यान्न के दाम 200 रुपए प्रति क्विंटल तक गिरा दिए।
 
उधर लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी व्यापारी संघ के सचिव प्रवीण गर्ग ने कहा कि फिलहाल केवल उसी गेहूं को अपेक्षाकृत कम कीमत में खरीदा जा रहा है जिसमें तय मानकों से बहुत ज्यादा नमी, कचरा और मिट्टी है। बढ़िया गुणवत्ता वाले गेहूं को एमएसपी से भी ज्यादा दाम में खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में अलग-अलग गुणवत्ता का गेहूं 1,600 रुपए से लेकर 2,950 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से बदली प्रदेश की तस्वीर, यूपी बना महिला एवं आर्थिक सशक्तीकरण का मॉडल

16 महीने बाद PM मोदी और ट्रंप आमने-सामने, G7 Summit 2026 में क्या गले मिले दोनों नेता, किस मुद्दे पर हुई बात

MPL T20I League: जबलपुर रॉयल लायंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 5 विकेटों से हराया

भागीरथपुरा कांड के बाद अब इंदौर के बांगड़दा में दूषित पानी का कहर, 10 से ज्यादा लोग बीमार, बच्‍चे भी बीमार

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

अगला लेख