Hanuman Chalisa

गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने वाला पूर्व बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (14:27 IST)
इंदौर। इंदौर में हत्या की एक खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। एक निजी बैंक के पूर्व अधिकारी ने गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे कहा कि उसकी पत्नी को सांप ने काट लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद इसका खुलासा हुआ।
ALSO READ: 2 बच्चों की हत्या कर पति और उसकी 2 पत्नियां 8वीं मंजिल से कूदे
35 वर्षीय पत्नी के हत्याकांड में मरे कोबरा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक पूर्व बैंक मैनेजर को पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान अमितेश पटेरिया (36) के रूप में हुई है। वह एक निजी बैंक में मैनेजर रह चुका है।
 
एसपी ने खुलासा किया कि पिछले 4 साल से जारी पारिवारिक कलह में पटेरिया ने अपनी पत्नी शिवानी (35) की कनाड़िया क्षेत्र के घर में 1 दिसंबर को कथित तौर पर तकिए से दम घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने मरे हुए कोबरा के दांत मृत महिला के हाथ पर गड़ा दिए थे, ताकि वह जांचकर्ताओं के सामने अपने गुनाह पर पर्दा डालते हुए हत्याकांड को सर्पदंश की घटना साबित कर सके।
 
एसपी ने बताया कि हत्याकांड के बाद पटेरिया और उसके परिवार वालों ने पुलिस को यही सूचना दी थी कि शिवानी की मौत सांप के काटने से हुई है, हालांकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि विवाहिता को दम घोंटकर मारा गया है। 
 
5,000 रुपए में खरीदा था ब्लैक डेजर्ट : एसपी ने बताया कि पटेरिया ने अपनी पत्नी की हत्या से 11 दिन पहले राजस्थान के अलवर से 5,000 रुपए में ब्लैक डेजर्ट प्रजाति का कोबरा सांप खरीदा था। हत्याकांड से पहले उसने इस सांप को अलमारी में छिपाकर रखा था।
एएसपी ने बताया कि साजिश के तहत पटेरिया ने अपनी पत्नी के हत्याकांड के दौरान कोबरा को भी जान से मार दिया था। 
 
इस मूक प्राणी की हत्या पर उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोप में पटेरिया की बहन रिचा चतुर्वेदी (38) और उसके पिता ओमप्रकाश पटेरिया (73) को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
गर्लफ्रेंड के कारण की हत्या : मामले की जांच में यह भी सामने आया कि अमितेश की अपनी पत्नी से बन नहीं रही थी, क्योंकि उसका बैंक में चल रही एक युवती से अफेयर चल रहा था इसलिए वह शिवानी को रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा था। इसके पहले भी उसने पत्नी की हत्या करने की 4 बार कोशिश की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख