shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौत के बाद भी सोशल मीडिया में जिंदा है बदमाश सलमान लाला, हिन्दू युवतियां इसलिए बना रही उसके लिए रील्‍स

Advertiesment
Salman Lala
हाल ही में पानी में डूबकर मरे इंदौर के बदमाश सलमान लाला की मौत के बाद भी सोशल मीडिया पर उसे लेकर मचा बवाल थम नहीं रहा है। अब जांच में सामने आया है कि कई हिंदू लड़कियां सलमान लाला के लिए इंस्‍टाग्राम पर रील्स बना रही हैं। रील्‍स में वे कह रही हैं कि लाला मरा नहीं है, उसे मारा गया है।

वहीं, दूसरी तरफ कुछ अकाउंट से वीडियो डाले जा रहे हैं कि जिसने भी सलमान लाला की हत्‍या की, उसका सर तन से जुदा होगा। बता दें कि पुलिस इस मामले में पहले ही साफ कर चुकी है कि सलमान की मौत पुलिस से बचकर भागने के दौरान तालाब में डूबकर मरने से हुई थी। लेकिन मुस्कान सिंह ठाकुर और जैनी नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभी भी सलमान के लिए लगातार रील्स बनाकर डाल रही हैं। आलिया, मुस्कान, आरती समेत कई युवतियां पुलिस की रडार पर हैं।

बड़े हिंदू परिवार की युवतियां कर रही ये काम : बता दें कि सलमान ने संभ्रांत परिवारों के युवकों-युवतियों को ड्रग्स की लत लगा रखी है। फरारी के दौरान वह इन्हीं युवतियों के फ्लैट्स में छिपा रहता और ड्रग्स का सेवन करता था। पुलिस ने आलिया, मुस्कान, आरती समेत कई युवतियों को जांच के दायरे में लिया है। इनमें कई संभ्रांत हिंदू परिवार की युवतियां शामिल हैं। वहीं अभिनेता एजाज खान को भी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के चलते पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है।

कोतवाली (सीहोर) पुलिस ने कहा है कि छोटी खजरानी (एमआईजी) निवासी 28 वर्षीय शाहनवाज उर्फ सलमान लाला की मौत लसूड़िया परिहार (सीहोर) के तालाब में डूबने से हुई। पुलिस को देखकर सलमान तालाब की ओर भागा। उसके पास पिस्टल और ड्रग्स थे। पिस्टल तालाब किनारे मिल गई, जबकि पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने उसकी पेंट की जेब से ड्रग्स बरामद की है। इसके बाद पुलिस ड्रग्स के एंगल पर भी जांच शुरू कर चुकी है।

इन्फ्लुएंसर की आईडी छीनी थी लाला ने : जांच में सामने आया है कि सलमान ने सोशल मीडिया पर बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। उसने जबरन एक इन्फ्लुएंसर की आईडी छीन ली थी। जिसमें लाखों फॉलोअर्स थे। इसके जरिए वह तेजी से फेमस हो गया और लोगों को ड्रग्स की सप्लाई शुरू कर दी। सलमान राजस्थान के प्रतापगढ़ और डग से ड्रग्स लाकर सप्लाई करता था। उसके पैडलर पीयूष और सत्यम फार्म हाउस और पब पार्टियों में ड्रग्स पहुंचाते थे।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

34 गाड़ियों में मानव बम... मुंबई पुलिस को धमकीभरा संदेश भेजने वाला गिरफ्तार, मित्र से शत्रु बने व्यक्ति को चाहता था फंसाना