Hanuman Chalisa

इंदौर समेत‍ कई जिलों में देवउठनी ग्यारस पर छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 नवंबर 2024 (20:05 IST)
Public Holiday News : मध्य प्रदेश में देवउठनी ग्यारस (12 नवंबर) के अवसर पर इंदौर समेत कई जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। सोमवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह समेत सभी जिलों के कलेक्टरों ने छुट्टी के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में उल्लेख किया गया है कि स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
 
प्रदेश में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर इंदौर, रतलाम, सागर, बैतूल, भिंड, छिंदवाड़ा, सतना और उमरिया जिले में छुट्टी रहेगी। सभी जिलों के कलेक्टरों ने छुट्टी के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में उल्लेख किया गया है कि स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
 
इंदौर कलेक्टर ने छुट्टी की घोषणा के आदेश में कहा है कि दिनांक 12 नवंबर 2024 (देवउठनी ग्यारस) मंगलवार का संपूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। आदेश क्रमांक 1445/ 2024 को जारी करते हुए कहा गया है कि यह संशोधित आदेश है। 
इस आदेश की सूचना सरकार को भी भेजी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग को अवकाश के बारे में सूचित किया गया है। बैंक एवं कोषालय को बंद से मुक्त रखा गया है। देवउठनी एकादशी के दिन से शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इसे देव दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फिर हुई फेल, ईरान लौटे विदेश मंत्री अराघची, ट्रंप बोले- मुझे फोन करो,रद्द किया डेलिगेशन का दौरा

पश्चिम बंगाल की रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- मैं PM मोदी से नहीं डरता,मेरे ऊपर 36 केस, ममता बनर्जी पर क्‍यों नहीं?

इसराइल के PM बेंजा‍मिन नेतन्‍याहू को है प्रोस्टेट कैंसर, पहली बार खोला हेल्थ सीक्रेट, अब तक क्‍यों नहीं बताई यह बात?

नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान,बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन का मास्टरस्ट्रोक: दुनिया तेल के लिए तरसी, बीजिंग ने लगा दिया जैकपॉट!

सभी देखें

नवीनतम

Raghav Chadha : राघव चड्ढा के BJP में जाने से Gen Z हुआ नाराज, घटे लाखों फॉलोअर्स, लोकप्रियता में क्यों आई गिरावट

मुख्यमंत्री योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : अहमदाबाद में कांग्रेस, सूरत में AAP और वडोदरा-राजकोट में BJP की प्रतिष्ठा दांव पर

लखनऊ में रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फिर हुई फेल, ईरान लौटे विदेश मंत्री अराघची, ट्रंप बोले- मुझे फोन करो,रद्द किया डेलिगेशन का दौरा

अगला लेख