Hanuman Chalisa

3 दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव 14 अप्रैल से, देशभर के ख्यातनाम पत्रकार इंदौर आएंगे

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (18:07 IST)
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के द्वारा आयोजित 3 दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ कल यानी 14 अप्रैल को होगा। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर के ख्यातिनाम पत्रकार इंदौर पहुंच रहे हैं।

स्टेट क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं कार्यक्रम संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि शब्द की अस्मिता के अनुष्ठान के इस महोत्सव का यह 14वां वर्ष है। यह आयोजन प्रसिद्ध पत्रकार राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर,प्रभाष जोशी, माणिकचंद वाजपेयी और शरद जोशी की स्मृति में आयोजित किया जाता है।

इस 3 दिवसीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ कल यानी 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे रवींद्र नाट्य गृह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर इंदौर के मीडियाकर्मियों को उनके द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य के लिए 'मीडिया अवॉर्ड' से सम्मानित भी किया जाएगा।

कोरोना के संक्रमण काल से लेकर शहर के विकास तक के हर दौर में इंदौर के मीडियाकर्मियों के द्वारा किया गया कार्य निश्चित तौर पर सराहनीय है। इस तरह के सराहनीय कार्य को 'मीडिया अवॉर्ड' के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

इस उद्घाटन सत्र के पश्चात इस महोत्सव का पहला सत्र 'मीडिया कल, आज और कल' विषय पर होगा। इस सत्र में वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार जगदीशचंद्र कातिल, हरीश पाठक, मनीष अवस्थी, राकेश पाठक, राजेश बादल और राजेंद्र वाघमारे भाग लेंगे। पहले दिन दूसरा सत्र दोपहर 4 बजे होगा।

इस सत्र का विषय 'हमारा समाज हमारी फिल्में' है। इस सत्र में प्रसिद्ध अभिनेता विजेंद्र घाटगे, मकरंद देशपांडे, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी नोएडा के निदेशक डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी तथा वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर तथा अजीत राय भाग लेंगे।

3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी : इस पत्रकारिता महोत्सव के साथ ही प्रीतमलाल दुआ सभागृह की कला वीथिका में मध्य प्रदेश के तीज-त्यौहार और परंपराओं पर केंद्रीत चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के द्वारा इस विषय पर पूरे प्रदेश के छाया चित्रकारों की स्पर्धा का आयोजन किया गया था।

इस स्पर्धा के लिए 153 छायाकारों के द्वारा जो चित्र भेजे गए, उन चित्रों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छायाकारों के लिए 1 लाख रुपए के पुरस्कार रखे गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख