suvichar

Omicron संकट : इंदौर का बैडमिंटन खिलाड़ी बोत्सवाना में फंसा, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (22:15 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी के चलते मध्यप्रदेश के इंदौर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांश खुशवानी अफ्रीकी देश बोत्सवाना में फंस गए हैं जिसके बाद उनके चिंतित परिवार ने उनकी जल्द से जल्द स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि बोत्सवाना में कोरोना वायरस के नवीन स्वरूप ओमिक्रॉन का पता चला है जिससे दुनियाभर में महामारी को लेकर नई चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।

ALSO READ: Omicron का खौफ, दिल्ली में लंदन और एम्सटर्डम से लौटे 4 यात्री कोरोना संक्रमित
 
इंदौर के कारोबारी दिलीप खुशवानी ने बुधवार को बताया कि मेरा बेटा प्रियांश 25 से 28 नवंबर के बीच आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की नुमाइंदगी के लिए बोत्सवाना गया था। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद उसे 28 नवंबर को बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन से कतर एयरवेज की उड़ान से दोहा आना था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के चलते यह उड़ान ऐन मौके पर निरस्त कर दी गई।

ALSO READ: Omicron का खौफ : 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, भारत सरकार ने टाला फैसला
 
उन्होंने बताया कि 21 साल के प्रियांश ने पिछले 3 दिन में गैबोरोन-दोहा की 2 अन्य उड़ानों में टिकट बुक किए। लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के चलते ये उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। खुशवानी ने बताया कि उनके बेटे को दोहा से मुंबई होते हुए इंदौर आना था। उन्होंने बताया कि गैबोरोन स्थित भारतीय उच्चायोग हालांकि मेरे बेटे का ख्याल रख रहा है। लेकिन मेरा परिवार चाहता है कि वह कोरोनावायरस के नए स्वरूप से जूझ रहे बोत्सवाना से जल्द से जल्द भारत लौटे।
 
खुशवानी ने कहा कि हमारी भारत सरकार से गुजारिश है कि वह मेरे बेटे की जल्द से जल्द स्वदेश वापसी में उसकी मदद करे। इंदौर जिला बैडमिंटन संघ के संघ के सहसचिव धर्मेश यशलहा ने बताया कि संगठन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर प्रियांश की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए सहायता का निवेदन किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेनें

उमरेठ विधायक गोविंदभाई परमार का हार्ट अटैक से निधन, गुजरात की राजनीति में शोक की लहर

7 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान-अमेरिका युद्ध का 8वां दिन, ट्रंप का बड़ा दावा, भारत में LPG सिलेंडर महंगा

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

अगला लेख