इंदौर यूं ही नहीं है स्वच्छता में नंबर वन! रंगपंचमी की मस्ती में खूब उड़ा रंग-गुलाल, 1 घंटे में फिर चकाचक हुआ शहर

Webdunia
रविवार, 12 मार्च 2023 (22:30 IST)
इंदौर। इंदौर उत्सवों और उल्लास का शहर है, लेकिन त्योहारों की खुशी में देश के सबसे स्वच्छ शहर के अपने नंबर वन के तमगे को भी वह नहीं भूलता है। इसमें सफाईमित्रों की कड़ी मेहनत रहती है। वे दिन और रात शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे रहते हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला रंगपंचमी को।

राजवाड़ा सहित आसपास की सड़कें होली के रंगों में रंगी नजर आईं। जैसे ही गेर समाप्त हुई, सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाला और कुछ ही घंटों में राजवाड़ा के आसपास के क्षेत्र को चकाचक कर दिया।
ALSO READ: Photos : इंदौर पर चढ़ा रंगपंचमी का रंग, मिसाइलों से उड़ा गुलाल; तोपों से बरसाए गए फूल, उमड़ा जनसैलाब
देखकर यकीन होना मुश्किल था कि कुछ घंटों पहले यह पूरा इलाका रंगों से सराबोर था। नगर निगम के करीब 150 कर्मचारियों की टीम मशीनों के साथ मैदान में उतरी। सड़कों पर फैले रंग-गुलाल, थैलियां, चप्पल-जूते, कपड़ों के टुकड़ों को साफ करने में जुटी। अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों ने मैदान संभाला और एक से डेढ़ घंटे में ही सड़कें साफ कर दीं।
<

स्वच्छता आदत में है, स्वच्छता त्योहार है।

इंदौर शहर ने आज पुनः यह वाक्य सार्थक सिद्ध किया। उत्साह व सौहार्दपूर्ण 'रंगपंचमी गेर' उत्सव मनाने के पश्चात 150 सफाईमित्रों व मशीनों द्वारा गेर मार्ग को पुनः पूर्व स्वरूप में लाया गया।

सभी सफाईमित्रों द्वारा किये गए इस अद्भुत कार्य के… https://t.co/3glQPU6ScF pic.twitter.com/rK4mnpW2kd

— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) March 12, 2023 >गेर में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। 3 किलोमीटर से लंबी गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 3 बजे के बाद भी चलता रहा।
<

सर्वोत्तम इंदौर !!!

< — Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) March 12, 2023 >अब इंदौर के सफाईकर्मियों की मेहनत की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है। शहर में गेर की परंपरा रियासत काल में शुरू हुई, जब होलकर राजवंश के लोग रंगपंचमी पर आम जनता के साथ होली खेलने के लिए सड़कों पर निकलते थे। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखने की संभावना

J&K में आतंकवाद को लेकर CM उमर अब्दुल्ला ने दिया यह बयान

भारत ने म्यांमार को कितनी राहत सहायता भेजी, रणधीर जायसवाल ने दिया यह बयान

Weather Update : देश में 26 स्थानों पर पारा 43 डिग्री के पार, लू को लेकर IMD ने जताया यह अनुमान

कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन से क्या निकला

अगला लेख