Festival Posters

इंदौर के DFO ने की आत्महत्या, कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (22:52 IST)
Indore Madhya Pradesh News : इंदौर के वन मंडलाधिकारी (DFO) ने शुक्रवार को अपने सरकारी बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भारतीय वन सेवा के अधिकारी के शव को उनके बंगले के एक कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। डीएफओ की गिनती बेहद खुशमिजाज अफसरों में होती थी और आत्महत्या का उनका कदम चौंकाने वाला है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह ने बताया कि डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी का शव नवरतन बाग स्थित उनके सरकारी बंगले में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। सिंह ने बताया कि भारतीय वन सेवा के अधिकारी के शव को उनके बंगले के एक कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया।
ALSO READ: आत्महत्या मामले में SC का अहम फैसला, आरोपी को लेकर की यह टिप्‍पणी
उन्होंने बताया, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि आत्महत्या से पहले सोलंकी का छोड़ा गया कोई पत्र पुलिस को अब तक नहीं मिला है।
 
सिंह ने बताया, सोलंकी शुक्रवार को एक सरकारी बैठक में शामिल नहीं हुए थे और बताया गया था कि उनकी तबीयत खराब है। उन्होंने बताया, पुलिस को सोलंकी की आत्महत्या की सूचना शुक्रवार शाम पांच बजे के आसपास मिली। हमें पता चला है कि डीएफओ ने शुक्रवार अपराह्न एक बजे के बाद किसी भी व्यक्ति का फोन नहीं उठाया था।
ALSO READ: Justice is due: अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला; क्या भारतीय न्यायपालिका कर रही है पुरुषों के अधिकारों की अनदेखी
सिंह ने बताया कि सोलंकी की पत्नी एक सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं और उनके बुजुर्ग माता-पिता भी उनके साथ सरकारी बंगले में रहते थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा, सोलंकी की आत्महत्या की वजह पता लगाने के लिए उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उनके मोबाइल फोन की जांच की जाएगी।
ALSO READ: किसानों की आत्महत्याएं महाराष्ट्र में चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बना
उन सब लोगों से भी पूछताछ की जाएगी जिनकी डीएफओ की आत्महत्या से चंद घंटे पहले उनसे फोन पर बात हुई थी। सोलंकी को नजदीक के जानने वाले एक वन अधिकारी ने बताया कि डीएफओ की गिनती बेहद खुशमिजाज अफसरों में होती थी और आत्महत्या का उनका कदम चौंकाने वाला है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

'यूपी फार्मा कॉन्क्लेव' में CM योगी बोले- भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा...

रेड टेप से रेड कार्पेट तक, फार्मा कॉन्क्लेव में यूपी मॉडल की गूंज

अखबार बेचने वाला लड़का बना 'इंटरनेशनल यूथ आइकॉन', देश और उत्‍तर प्रदेश का नाम कर रहा रोशन

नए धर्म का जन्म, मानवता के विनाश का ऐलान, AI बॉट्स ने गपशप में कर दी खौफनाक भविष्यवाणी

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

अगला लेख