Hanuman Chalisa

..जब जिलाधिकारी के सामने युवक ने रखे 5 लाख के बंद नोट

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2017 (23:16 IST)
इंदौर। नोटबंदी के करीब छह महीने से अधिक बीतने के बाद मंगलवार को एक युवक पांच लाख रुपए के अमान्य नोट लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और इन्हें मान्य नोटों से बदलने में मदद की गुहार की।
 
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जन सुनवाई (आम लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए  प्रशासन की साप्ताहिक गतिविधि) के दौरान नीलेश सोलंकी ने जिलाधिकारी पी. नरहरि के सामने 5,00 और 1,000 के बंद नोटों की गडि्डयां रख दीं। इनमें 1,000.1,000 रुपए के 205 बंद नोट शामिल हैं, जबकि 590 अमान्य नोट 500.500 रुपए  के हैं।
 
युवक ने जिलाधिकारी से कहा कि वह करीब पांच लाख रुपए  के इन बंद नोटों को तय समय सीमा में कुछ कारणों से बदलवा नहीं सका। लिहाजा इन्हें बदलवाने में उसकी मदद की जाए। नरहरि ने कहा कि मामला पहली नजर में संदेहास्पद लग रहा है और वे इसकी जांच करा रहे हैं। जांच के बाद मामले में उचित कदम उठाया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत आठ नवंबर की रात अपने टेलीविजन संदेश में घोषणा की थी कि 500 और 1,000 रुपए  के पुराने नोट अब वैध मुद्रा नहीं रहेंगे। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत

Top News : उत्तर भारत में गर्मी का कहर, देश भर में दवा दुकानें बंद; इटली में मेलोनी से मिले पीएम मोदी

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

अगला लेख