Hanuman Chalisa

इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, 3 दिन में दूसरी बार मिला थ्रेट, जांच शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 12 मई 2025 (13:05 IST)
इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को इस स्टेडियम को खाली कराते हुए इसके परिसर की जांच शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बता दें कि यह दूसरी बार है जब होल्‍कर स्‍टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सिर्फ दो दिन पहले ही एक धमकी मिल चुकी है। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला था।

स्‍टेडियम खाली कर जांच शुरू : मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की नयी धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को इस स्टेडियम को खाली कराते हुए इसके परिसर की जांच शुरू की।

तीन दिन में दूसरी धमकी : एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिन में यह दूसरी बार है, जब होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एमपीसीए के दफ्तर से हमें सूचना मिली कि इस क्रिकेट संघ को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की नयी धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर होलकर स्टेडियम को खाली करा लिया गया है और बम निरोधक दस्ता भेजकर स्टेडियम के परिसर की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक की जांच के दौरान होलकर स्टेडियम में किसी भी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

क्‍यों मिल रही धमकियां : बता दें कि इससे पहले 9 मई को एमपीसीए को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई थी। पुलिस ने बताया कि गुजरे महीनों में शहर के हवाई अड्डे, बैंक शाखाओं, अस्पतालों और विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के कई झूठे ई-मेल आ चुके हैं और ऐसे एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Edited By: Navin Rangiyal (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख